Ro no D15139/23

12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सपन्न

जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन किये जाने हेतु माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जशपुर की अध्यक्षता में जिला न्यायालय जशपुर एवं अधीनस्थ न्यायालयों के मध्य दिनांक 09 सितंबर को जिला न्यायालय के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में फिजिकल एवं वर्चुवल माध्यम से बैठक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय श्री संतोष कुमार तिवारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पत्थलगांव, माननीय श्री दीपक कुमार देशलहरे, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, माननीय श्री बलराम कुमार देवांगन, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, माननीय श्री जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी) जशपुर, श्रीमती सरोजनी जर्नादन खरे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश  जशपुर, कु० श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, बीमा कंपनी के अधिकारीगण, श्री जर्नादन सिन्हा, सुश्री सगीरा बानो, श्री एन. एन. यादव, श्री राकेश कुमार जैन, श्री पवन कुमार जैन आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, शमनीय मामले, बैंक के वसूली, नगर पालिक निगम, दूरसंचार विभाग के वसूली योग्य एवं न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जावेगा।
जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते हैं, वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा एवं तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

    जशपुरनगर 10 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान…

    Read more

    जिले में 01 जून से अब तक 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 83.8 प्रतिशत

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 10 सितम्बर 2026 तक कुल 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ