Ro no D15139/23

वनवासियों को वनोपज का अधिक से अधिक लाभ मिले : वन मंत्री कश्यप

*तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने वाले होंगे पुरस्कृत*

*वन मंत्री श्री कश्यप छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण और अलंकरण समारोह में हुए शामिल*

रायपुर, 16 जनवरी 2025/ राज्य सरकार द्वारा वनवासियों को वनोपज का अधिक से अधिक लाभ मिले यह सुनिश्चित की जा रही है। जंगल वनवासी बंधुओं के जीवन का आधार है इसका संरक्षण और संवर्धन करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार 67 प्रकार के विभिन्न लघु वनोपज की खरीदी कर रही है और इसकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। ताकि वनोपज खरीदी का अधिक से अधिक लाभ वनवासियों का मिल सके। यह बात वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज राजधानी स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण और अलंकरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वन अतिक्रमण और तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही.श्रीनिवास राव उपस्थित थे।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री अजीत दुबे सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वन मंत्री श्री कश्यप ने 45 उपवनक्षेत्रपाल से वनक्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नति अधिकारियों का स्टार अलंकरण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वन कर्मी विषम परिस्थितियों में वनों के साथ-साथ वन्यजीवों के संरक्षण और प्रकृति को सहजने का काम कर रहे हैं। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य में 687 वर्ग किलोमीटर वनावरण बढ़ा है और भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2023 के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं।

इस अवसर पर एपीसीसीएफ श्री ओपी यादव, सीसीएफ श्रीमती शालिनी रैना, सीसीएफ श्री नावेद शुजाउद्दीन, सीसीएफ श्री राजू आगासिमनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वन अधिकारी महासंघ श्री सतीश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ श्री अजीत दुबे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

      बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने मात्र…

    Read more

    प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी को लेकर खड़गे और राहुल गांधी माफी मांगें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, बिहार  पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी पर…

    Read more

    NATIONAL

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर