Ro no D15139/23

स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी 18 जनवरी को करेंगे अधिकार अभिलेख का वितरण

पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे वित्त विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी
कलेक्टर ने लिए तैयारियों का जायजा, जिले के 471 लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

अम्बिकापुर 17 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत पूरे देश में 58 लाख सम्पत्ति कार्ड का वितरण किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा जिला के 06 तहसीलों में 471 अधिकार पत्रों का वितरण किया जाना है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है जहां वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री चिंतामणि महाराज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा कलेक्टर श्री विलास भोसकर शुक्रवार को प्रशासनिक अमले के साथ पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम पहुंचे और आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने विभागों को निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 471 संपत्ति कार्ड वितरण किया जाना है जिसमें तहसील अंबिकापुर में 283, तहसील उदयपुर में 50, तहसील लखनपुर में 40, तहसील सीतापुर में 21, तहसील बतौली में 14, तहसील लुण्ड्रा में 20, तहसील दरिमा में 43 अधिकार अभिलेख का वितरण किया जाएगा।
स्वामित्व योजना की शुरुआत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के लिए हुई थी। स्वामित्व योजना का उद्देश्य भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के माध्यम से ग्रामीणों को संपत्ति का अधिकार प्रदान करना है। इस योजना में ड्रोन सर्वे और जीआईएस मानचित्रों की सहायता से भूमि रिकार्डस को सटीक बनाया जाएगा। भूमि संबंधी सर्टिफिकेट मिलने से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी। भूमि मालिकों को बैंक ऋण मिलने में आसानी होगी। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्रों का वितरण राजस्व प्रशासन को दिशा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय पहल है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी