Ro no D15139/23

9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

प्यू रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ जनसांख्यिकी विशेषज्ञ कॉनराड हैकेट ने इस बारे में कहा, ‘यह धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि जन्म ले रहे बच्चों की वजह से हो रहा है.’ प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2025 के बीच मुस्लिम महिलाओं की प्रजनन दर प्रति महिला 3.1 बच्चे रही, जबकि ईसाई महिलाओं में यह आंकड़ा 2.5 था. अन्य धर्मों की महिलाओं में औसत प्रजनन दर 1.6 रही. आबादी को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक स्थिर रखने के लिए आमतौर पर 2.1 की प्रजनन दर जरूरी मानी जाती है.

2035 तक मुस्लिम आबादी ईसाइयों से हो सकती है ज्यादा

प्यू रिसर्च के अनुमान के मुताबिक, 2020 में दुनिया में ईसाइयों की आबादी करीब 2.27 अरब और मुसलमानों की संख्या लगभग 2.02 अरब थी. अनुमान है कि 2035 तक मुस्लिम आबादी बढ़कर 2.57 अरब हो जाएगी, जबकि ईसाइयों की संख्या करीब 2.52 अरब रहने की संभावना है. अगर मौजूदा रुझान जारी रहे तो 2070 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी 3.6 अरब से अधिक और ईसाइयों की संख्या 3 अरब से थोड़ी कम हो सकती है.

रिपोर्ट में 2020 से 2070 के बीच दुनिया के प्रमुख धार्मिक समूहों की आबादी में संभावित बदलाव का आकलन किया गया है. इसमें अलग-अलग समुदायों की उम्र, जन्म दर, प्रवासन और धार्मिक पहचान में बदलाव जैसे कारकों को शामिल किया गया है.

हिंदू और यहूदी आबादी बढ़ेगी, लेकिन वैश्विक हिस्सेदारी घटने का अनुमान

प्यू रिसर्च के मुताबिक, आने वाले दशकों में हिंदुओं और यहूदियों की कुल आबादी बढ़ सकती है, लेकिन दुनिया की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी घटने का अनुमान है. वहीं, बौद्ध आबादी में कुल संख्या और वैश्विक हिस्सेदारी, दोनों स्तरों पर गिरावट आ सकती है. चीन, दक्षिण कोरिया और जापान में संभावित जनसंख्या गिरावट को इसकी एक प्रमुख वजह माना गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2070 के बीच दुनिया की कुल आबादी में करीब 29 फीसदी वृद्धि हो सकती है. इस अवधि में ईसाई आबादी में लगभग 30 फीसदी और मुस्लिम आबादी में करीब 80 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है. प्यू के आकलन में शामिल धार्मिक समूहों में केवल मुस्लिम और ईसाई आबादी ही वैश्विक जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार के बराबर या उससे अधिक बढ़ती दिख रही है.

अफ्रीका में तेजी से बढ़ेगी ईसाई और मुस्लिम आबादी

आने वाले दशकों में दुनिया की आबादी में होने वाली ज्यादातर वृद्धि अफ्रीका में, खासकर सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी हिस्से में होने का अनुमान है. इस क्षेत्र में ईसाई और मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में रहती है. अधिक जन्म दर और जीवन प्रत्याशा में बढ़ोतरी से दोनों धार्मिक समूहों की आबादी बढ़ सकती है.

अनुमान है कि 2070 तक दुनिया के आधे से ज्यादा ईसाई सहारा के दक्षिण में स्थित अफ्रीकी देशों में रहेंगे. कांगो में ईसाइयों की आबादी तीन गुना बढ़कर करीब 27 करोड़ हो सकती है. इसके साथ ही कांगो ईसाइयों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बनने के मामले में अमेरिका से आगे निकल सकता है.

इसके उलट यूरोप की कुल आबादी में 2070 तक करीब 17 फीसदी गिरावट का अनुमान है. वहां ईसाइयों की संख्या 2020 के 50.5 करोड़ से घटकर 32.4 करोड़ रह सकती है. हालांकि, इसी अवधि में यूरोप की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 6 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी होने का अनुमान है.

अमेरिका और कनाडा में घट सकती है ईसाइयों की हिस्सेदारी

प्यू रिसर्च का अनुमान है कि अगले 40 वर्षों में अमेरिका में ईसाई आबादी कुल जनसंख्या के आधे से नीचे आ सकती है. फिलहाल अमेरिका की करीब 62 फीसदी आबादी ईसाई है. अनुमान के मुताबिक, 2065 तक यह हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम हो सकती है.

कनाडा में भी 2030 तक ईसाइयों की आबादी 50 फीसदी से नीचे जाने का अनुमान है. दोनों देशों में इस बदलाव की एक वजह उन लोगों की बढ़ती संख्या है, जो खुद को किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं मानते. अमेरिका में ऐसे लोगों की हिस्सेदारी 2070 तक 41 फीसदी तक पहुंच सकती है. कनाडा में भी यह समूह ईसाइयों की संख्या से आगे निकल सकता है.

पाकिस्तान में हो सकती है दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी

प्यू के अनुमान के मुताबिक, 2070 तक पाकिस्तान दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन सकता है. इसके बाद भारत, नाइजीरिया और इंडोनेशिया का स्थान हो सकता है. फिलहाल इंडोनेशिया दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है.

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2025 के बीच मुस्लिम महिलाओं ने अन्य सभी प्रमुख धार्मिक समूहों की महिलाओं की तुलना में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म दिया. इस अवधि में मुस्लिम माताओं के यहां करीब 25.2 करोड़ बच्चे पैदा हुए, जबकि ईसाई माताओं के यहां जन्मे बच्चों की संख्या लगभग 20.8 करोड़ रही.

धर्म परिवर्तन नहीं, जन्म दर है आबादी बढ़ने की बड़ी वजह

प्यू रिसर्च के धर्म अनुसंधान निदेशक एलन कूपरमैन के मुताबिक, मुस्लिम और ईसाई आबादी में अनुमानित बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा उन देशों में होगा, जहां ये समुदाय पहले से बहुसंख्यक हैं. धर्म परिवर्तन की इसमें सीमित भूमिका रहने की संभावना है. उन्होंने आगाह किया कि इन आंकड़ों को ईसाई और मुस्लिम समुदायों के बीच किसी टकराव के रूप में पेश नहीं किया जाना चाहिए.

  • Related Posts

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब चीन पहुंचे, तो दुनिया की नजरें केवल उनकी कूटनीतिक यात्रा पर नहीं थीं. उनके पीछे चल रहे दो रूसी नौसेना अधिकारियों के हाथ में…

    Read more

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के त्रिपक्षीय बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान संघर्ष, परमाणु हथियारों पर नियंत्रण और वैश्विक व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. तीनों…

    Read more

    NATIONAL

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया