Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारी के संबंध में नोडल अधिकारियों समीक्षा बैठक ली

कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा
कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश
चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए किसी भी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी
मतदान केंद्र में पानी बिजली शौचालय सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
जागो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

जशपुरनगर 18 जनवरी 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारी के संबंध में सभी एसडीएम चुनाव के नोडल अधिकारियों की बैठक ली विकास खंड के अधिकारी और तहसीलदार आनलाइन के माध्यम से बैठक में सीधे जुड़े थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आचार संहिता लागू होते ही सभी को निर्वाचन आयोग के नियमों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे इसका गंभीरता से सभी को पालन करना होगा जिनकी भी ड्यूटी चुनाव में लगाई जाएगी उनको अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करना होगा।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्र का चिन्हांकन करके जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदान केंद्र में पानी बिजली, शौचालय, सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा की दिव्यांग जनों के लिए मतदान केंद्र में अनिवार्य रूप से व्हीलचेयर रखे
संवेदनशील मतदान में कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना अनुमति के किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं देने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए किसी भी प्रकार का बहानेबाजी नहीं चलेगी किसी को गंभीर बीमारी है तो उन्हें मेडिकल बोर्ड का मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
कलेक्टर ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जागो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा है।

कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी को चुनाव  के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं
कलेक्टर ने बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा बल उपलब्ध कराने, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मानव संसाधन, मतदान दल का गठन, कोलाहल नियंत्रण, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई, शिकायत प्राप्त होने पर निराकरण,नाम निर्देशन पत्रों का संकलन कर जानकारी भेजना, स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मतगणना स्थल पर पेयजल विद्युत आपूर्ति बैरिकेडिंग सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था आदि बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा किया गया।
कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनर्स को मतदान दलों को अच्छे से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

    जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी