Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह के आयोजन की तैयारी के संबंध में ली बैठक

शिुशु संरक्षण माह में बच्चों को विटामिन ए अनुपूरक, आईएफए सिरफ पिलाया जाएगा
– शिशु संरक्षण माह 21 जनवरी से 21 फरवरी तक
राजनांदगांव 18 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित शिशु संरक्षण माह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय अंतर विभागीय बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों, अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों सहित अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि शिशु संरक्षण माह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम सफल संचालन के लिए सभी  विकासखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, सुपरवाइजर को कार्यक्रम की गतिविधियां, रूपरेखा, फॉर्मेट मॉनिटरिंग, एप्प सहित आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि शिशु संरक्षण माह साल में दो बार मनाया जाता है। जिसमें शून्य से 5 साल के सभी बच्चों की देखभाल की जाती है। जिससे नवजात मृत्यु दर में कमी आयी हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरक, 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आईएफए सिरप, गर्भवती एवं शिशु माताओं की जांच, टिटनेस टाक्साइड का टीकाकरण, बच्चों में गंभीर रक्त अल्पता की पहचान एवं स्क्रीनिंग तथा प्रबंधन प्रसव पश्चात स्तनपान हेतु प्रचार प्रसार, 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान मंगलवार एवं शुक्रवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 10 सत्रों का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के मध्य किया जाएगा। जिसके लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तथा भ्रमणकारी कार्ययोजना का निर्माण किया गया है। जिले में आयरन सिरप हेतु 93 हजार 355 एवं विटामिन ए अनुपूरण हेतु 88 हजार 168 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम, जिला डाटा प्रबंधक श्री अखिलेश चोपड़ा, जिला डाटा सहायक श्रीमती प्रीति सिंह, टीकाकरण सहायक श्री मनीष निमजे, वीसीसीएस मैनेजर श्री हितेश कुल्हादे सहित सभी जिला सलाहकार, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी सहित उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

      समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट रायपुर. 3 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं…

    Read more

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

      – गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी