Ro no D15139/23

नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25,  निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

राजनांदगांव 18 जनवरी 2025। नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार व पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकाय क्षेत्र नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ एवं नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया, लाल बहादुर नगर में नियत स्थान पर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर लिया गया है।
कार्यालय कलेक्टर स्थानीय निर्वाचन राजनांदगांव से निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 5 नगर पालिका में वार्डों की संख्या 120 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 81 हजार 795 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 87 हजार 562, महिला निर्वाचकों की संख्या 94 हजार 228 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 5 है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्डों की संख्या 51 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 35 हजार 151 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 65 हजार 17, महिला निर्वाचकों की संख्या 70 हजार 132 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 2 है। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत वार्डों की संख्या 24 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 28 हजार 40 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 13 हजार 585, महिला निर्वाचकों की संख्या 14 हजार 452 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 3 है। नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 11 हजार 942 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 5 हजार 765 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 6 हजार 177 है। नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 3 हजार 72 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 1 हजार 442 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 1 हजार 630 है। नगर पंचायत लाल बहादुर नगर अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 3 हजार 590 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 1 हजार 753 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 1 हजार 837 है।

  • Related Posts

    मितानिन कार्यक्रम के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

    – स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका*   *- लगभग 200 मितानिन प्रशिक्षकों एवं एमटी दीदियों का किया गया सम्मान*   राजनांदगांव 23 नवम्बर…

    Read more

    धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से किसान दुधेराम साहू खुश

    *- धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में 24 क्विंटल धान का किया विक्रय*   *- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान*   *- कृषक उन्नति योजना से मिली…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी