Ro no D15139/23

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन 27 जनवरी तक

धमतरी । भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी ने बताया कि इसके लिए ऑनलाईन पंजीयन 27 जनवरी 2025 तक है। सभी अविवाहित महिला/पुरुष जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य हुआ है, वे ऑनलाईन पंजीयन हेतु पात्र है। आवेदक किसी भी केन्द्रीय अथवा राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक एवं अग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण अथवा इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंको के साथ ही अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक हो अथवा किसी भी विषय में 12 वीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रशित अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। ऐसे सभी आवेदक वायुसेना में अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी ऑनलाईन पंजीयन हेतु शासन के वेबसाईट https: //agnipathvayu.cdac.in लॉगिन कर सकते है। रोजगार कार्यालय द्वारा वायुसेना आवेदन पंजीयन की सुविधा दी जा रही है। कार्यालय द्वारा अग्निवीर वायुसेना परीक्षा तैयारी हेतु कोचिंग एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा, इच्छुक आवेदक दिए गए गुगल फार्म https://forms.gle/5ytoA8gc2QbViNnXA में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, ताकि आगामी फरवरी माह से कोचिंग दिया जा सके। आवेदक इस संबंध में रोजगार कार्यालय से व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष नं. 0772-2230019 के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम

    रायपुर, 23 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला राजधानी रायपुर के महादेव घाट में एक बार फिर अपनी…

    Read more

    पॉलीहाउस में गुलाब की खेती से बदल रही किसान की तकदीर, छत्तीसगढ़ से महानगरों तक महक रहे राजनांदगांव के गुलाब

    *राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत संरक्षित खेती अपनाकर श्रीमती लता बुद्धन ने बनाई अपनी अलग पहचान*   *पॉलीहाउस के निर्माण के लिए शासन की ओर से मिली 16 लाख 88…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी