राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले के आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, नदी के पानी में डूबने से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, बांध में पानी में डूबने से 1 जनहानि होने 4 लाख रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, कुंआ के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी
राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…
Read more








