Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम

राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों का आवश्यक मरम्मत कार्य किया गया। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिले के प्रमुख मार्गों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सतत निरीक्षण करने तथा जहां कहीं सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं पेंचवर्क कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सड़कों पर बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर सड़क को आवागमन के लिए बेहतर बनाया जा रहा है।

ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत होने से इस मार्ग पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों, किसानों एवं अन्य वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन कर समयबद्ध तरीके से पेंचवर्क एवं मरम्मत कार्य पूर्ण कराए जाएं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को बेहतर सड़क एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर