Ro no D15139/23

कलेक्टर ने वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जिले के अधिकारियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत होंगे जिले के अधिकारी

– स्पेशल अवार्ड (स्वीप) के लिए जिला पंचायत सीईओ, ईआरओ पुरस्कार के लिए तत्कालीन अपर कलेक्टर, एईआरओ पुरस्कार के लिए तहसीलदार छुरिया का चयन
राजनांदगांव 23 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, तत्कालीन अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं तहसीलदार छुरिया श्री विजय कुमार कोठारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्ययों का निर्वहन करें।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 25 जनवरी 2025 को विवेकानंद सभागृह इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में किया गया है। समारोह में वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्पेशल अवार्ड (स्वीप) के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, ईआरओ पुरस्कार के लिए दुर्ग संभाग से अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं एईआरओ पुरस्कार के लिए दुर्ग संभाग से तहसीलदार छुरिया एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी श्री विजय कुमार कोठारी का चयन किया गया है।

  • Related Posts

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम   राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर