Ro no D15139/23

पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में निर्वाचन कराने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

 जशपुरनगर, 23 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ  जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत गुरुवार को पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में सफलतापूर्वक चुनाव कराने हेतु सभी विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में  मास्टर ट्रेनरों के द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री की जांच, ईवीएम की क्रियाविधि, पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी और तृतीय मतदान अधिकारी के कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ ही उन्हें  सौंपे गए कर्तव्यों के निर्वहन के बारे में बताया गया। साथ ही वास्तविक मतदान हेतु सीलिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। पीठासीन और मतदान अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दौरान संपादित किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों एवं आदेशों को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उसके पालन करने के बारे में भी बताया गया।
ज्ञात हो कि नगरीय निकायों हेतु निर्वाचन की सूचना एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति 22 जनवरी से प्रारंभ होगी तथा नाम निर्देशन पत्र 28 जनवरी अपराह्न 03 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान की प्रक्रिया 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक की जाएगी और मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी।

  • Related Posts

    12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सपन्न

    जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर…

    Read more

    किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन

    27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के किसानों को आर्थिक रूप…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर