Ro no D15139/23

एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

 

भागलपुर | कहलगाँव एनटीपीसी कहलगाँव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय सतर्कता विभाग के निर्देश पर आयोजित यह जागरूकता सप्ताह 1 नवंबर तक चलेगा। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी गीत के साथ सतर्कता शपथ भी ली गई।

परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार को कम करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आत्मसंतोष और चरित्र निर्माण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ईमानदारी को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर ही भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

वहीं, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनोरंजन परिडा ने कार्यस्थल पर सतर्कता को कार्यशैली का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) शौविक बरुआ ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने एनटीपीसी कर्मियों, दीप्तिनगर की महिलाओं और स्कूली बच्चों से प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह नैगम संचार के प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने बताया कि, कार्यक्रम में एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : पटना. बिहार में घर की रसोई संभालने वाली महिलाएं अब खान-पान के कारोबार में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं. ठेला-खोमचा, ढाबा, चाट-पकौड़ा व स्ट्रीट फूड के कारोबार से…

    Read more

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Jamia University Controversies: NIRF रैंकिंग में ऑल टाइम टॉपर, IAS IPS की फैक्ट्री कहे जाने वाली दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है. यूनिवर्सिटी में ताजा…

    Read more

    NATIONAL

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।