Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

अम्बिकापुर 25 जनवरी 2025/  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी को सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री गिरीश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संभागायुक्त श्री दुग्गा ने दीप प्रज्जवलन कर की।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि भारत देश अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि हमें जो मतदान का अधिकार मिला है, उसपर  गर्व होना चाहिए। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि पिछले चुनावों में सरगुजा जिले में वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि हुई है।  यह आप सबके सहयोग से सम्भव हो पाया है। उन्होंने इस हेतु सभी को शुभकामनाएं दीं तथा आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में सहभागिता निभाने सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में निर्वाचनों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुंड्रा से बीएलओे श्रीमती सुनीता यादव, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर से श्रीमती प्रतिभा गोलदार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर से श्रीमती हेमतारा को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं
मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाने पर सरस्वती महाविद्यालय अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक श्रीमती रानी रजक एवं संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक श्रीमती पूजा दुबे को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 46 कैम्पस एंबेसडर एवं 25 नोडल प्राध्यापक सम्मानित हुए। वहीं नवीन मतदाताओं को एपिक कार्ड प्रदान किया गया।

मतदाता जागरूकता की ली गई शपथ-
इस दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई।

  • Related Posts

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिले में संचालित एकलव्य, प्रयास एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं अधीक्षकों की ली बैठक

      विद्यार्थियों की शिक्षा, आवासीय व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने दिए निर्देश, लापरवाही पर सम्बन्धित पर होगी कार्रवाई बच्चों के साथ नियमित संवाद कर बेहतर…

    Read more

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन अम्बिकापुर 09…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर