Ro no D15139/23

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा साग-सब्जी उगाने का प्रशिक्षण

बड़ौदा आरसेटी ने 3 फरवरी तक मंगाए आवेदन

धमतरी । जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को व्यावसायिक रूप से साग-सब्जी उगाने और उनकी नर्सरियां तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण के लिए बड़ौदा आरसेटी द्वारा 3 फरवरी 2025 तक आवेदन मंगाए गए हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सब्जी उत्पादन के लिए जरूरी बीज, सब्जियों की वैरायटी, उनमें होने वाली बीमारियों, और कीटों से बचाव के तरीके, ऑर्गेनिक फार्मिंग, क्यारी निर्माण, खेत तैयार करने जैसी तकनीकी जानकारियां दी जाएगी। वेजिटेबल नर्सरी मैनेजमेंट और कल्टीवेशन की आधुनिक तकनीकों से भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया जाएगा।

इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार युवक, युवती शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क और आवासीय होगा। इस प्रशिक्षण में 35 प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकेंगे। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए राशनकार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेजों की फोटोकॉपी, परिचय पत्र तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो उपस्थिति के समय जमा करने होंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक से लोन लेने में सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पास स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान से सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण के संबंध में अतिरिक्त जानकारी मोबाईल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर भी ली जा सकती है।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत