Ro no D15139/23

स्वरोजगार के इच्छुक युवा ले सकेंगे अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण

बड़ौदा आरसेटी ने 3 फरवरी तक मंगाए आवेदन

धमतरी । जिले के ऐसे बेरोजगार युवा, जो स्वरोजगार के इच्छुक हैं वे घरेलू अगरबत्ती निर्माण का दस दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। दरअसल बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए घरेलू अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए 3 फरवरी 2025 तक आवेदन मंगाए गए हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को घर में, पूजा कार्यक्रम में उपयोग होने वाले सुगंधित अगरबत्ती, हाथ से बने अगरबत्ती, लोभान धूप अगरबत्ती तथा आधुनिक मशीन से बनने वाले अगरबत्ती और अगरबत्ती के पैकेजिंग की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार युवक, युवती शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क और आवासीय सुविधा युक्त है। इस प्रशिक्षण में 35 प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकेंगे। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए राशनकार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेजों की फोटोकॉपी, परिचय पत्र तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो उपस्थिति के समय जमा करने होंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक से लोन लेने में सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पास स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान से सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण के संबंध में अतिरिक्त जानकारी मोबाईल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर भी ली जा सकती है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात