Ro no D15139/23

ओडिशा की जहाज छाप 230 लीटर शराब जब्त, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 29 जनवरी 2025/आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया वृत्त की टीम ने 230 लीटर जहाज छाप महुआ शराब जब्त की है। यह शराब ओडिशा बॉर्डर नाला के पास स्थित ग्राम अमुर्रा-रुचिदा कच्ची सड़क मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा छुपाकर रखी गई थी।

आबकारी विभाग के अनुसार, यह शराब ओडिशा में निर्मित जहाज छाप महुआ शराब थी, जिसे दो प्लास्टिक बोरियों में 600 और 550 नग पाउच (प्रत्येक में 200-200 मिलीलीटर) के रूप में रखा गया था। टीम ने इसे लावारिस हालत में बरामद कर लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता प्रभावशील है। राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्वाचन को देखते हुए अवैध शराब के व्यापार और सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

    मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात   रायपुर 23 नवंबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया…

    Read more

    नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

    अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के समय से ही लागू है अतिरिक्त सुरक्षा निधि का नियम, नया नहीं   – अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी