अम्बिकापुर 29 जनवरी 2025/ नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के स्वामित्व के गांधी स्टेडियम के समीप पूर्व में संचालित अग्निशामक केन्द्र में भूतल पर बनी दुकानों का आबंटन निर्धारित प्रीमियम तथा मासिक किराये पर किये जाने हेतु शील्ड ऑफर आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा 31 जनवरी 2025 को अपरान्ह 03ः00 बजे तक निर्धारित प्रारूप में शील्ड ऑफर भेज सकते हैं। प्राप्त ऑफर 31 जनवरी 2025 को अपरान्ह 04ः30 बजे खोले जायेंगे। 29 जनवरी 2025 तक कार्यालय से ऑफर प्रपत्र प्राप्त किये जा सकते हैं। सार्वजनिक सूचना पत्र में लिपकीय त्रुटिवश प्रीमियम की राशि 111334/- मुद्रित हुआ है जो कि राशि 1113342/- रूपये निर्धारित है।
मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य रू मंत्री राजेश अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रामगढ़ में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में हुए शामिल मितानिन बहनों के समर्पण, सेवाभाव और निःस्वार्थ योगदान की सराहना कर बढ़ाया उत्साह अम्बिकापुर…
Read more








