बालेन शाह के भारत दौरे के बाद अब काठमांडू-भैरहवा-लखनऊ (B-345) हवाई मार्ग का इस्तेमाल दोनों दिशाओं में किया जा सकेगा. इससे नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाने और विमानों की लंबी उड़ान दूरी कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों में कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम रहा. इस दौरे में भारत और नेपाल के बीच 17 साल से अटकी एक हवाई मार्ग की मांग पर सहमति बन गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में हवाई संपर्क के अलावा आर्थिक सहायता, व्यापार, रेलवे और सीमा पर बुनियादी ढांचे को लेकर भी कई अहम फैसले हुए. भारत ने नेपाल को 15 हजार करोड़ रुपये की विकास सहायता देने का ऐलान किया है. आइए समझते हैं कि बालेन शाह के इस दौरे से नेपाल को क्या-क्या मिला और 17 साल पुरानी हवाई मार्ग की मांग पर सहमति का क्या मतलब है.
17 साल से क्यों अटका था हवाई मार्ग का मामला?
नेपाल लंबे समय से भारत से अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय हवाई प्रवेश मार्ग देने की मांग कर रहा था. इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी. दरअसल, नेपाल अपने यहां दो नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाने की तैयारी कर रहा था. इनमें भैरहवा का गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं. हालांकि, नेपाल की महेंद्रनगर हवाई मार्ग की मांग पर अभी सहमति नहीं बन सकी है.
नेपाल की चिंता थी कि अगर विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र से सीधे प्रवेश की सुविधा नहीं मिली तो इन हवाई अड्डों का पूरा इस्तेमाल करना मुश्किल होगा. अभी नेपाल आने वाले ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय विमानों को सिमरा हवाई मार्ग से प्रवेश करना पड़ता है. इस वजह से पश्चिम दिशा से भैरहवा और पोखरा आने वाले विमानों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है.
नेपाल की इसी मांग पर 23 नवंबर 2026 को भारत और नेपाल के बीच सहमति बनी है.
अब दोनों दिशाओं में इस्तेमाल होगा B-345 हवाई मार्ग
भारत और नेपाल के बीच जिस हवाई मार्ग को लेकर सहमति बनी है, वह काठमांडू-भैरहवा-लखनऊ (B-345) रूट है. अभी तक इस मार्ग का इस्तेमाल एक ही दिशा में किया जा सकता था. अब इसे दोनों दिशाओं में संचालित करने पर सहमति बनी है.
इसका मतलब है कि पश्चिम दिशा से नेपाल आने वाले विमानों को भैरहवा पहुंचने के लिए पूर्व की ओर सिमरा तक जाकर वापस पश्चिम की तरफ नहीं लौटना पड़ेगा. अभी इस वजह से विमानों को करीब 300 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. नए इंतजाम से विमान कंपनियों का ईंधन खर्च और परिचालन लागत कम हो सकती है. इसका फायदा नेपाल के गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी मिलने की उम्मीद है..
हवाई मार्ग दोतरफा होने से नेपाल को 5 बड़े
बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को
बालेन शाह के भारत दौरे के बाद अब काठमांडू-भैरहवा-लखनऊ (B-345) हवाई मार्ग का इस्तेमाल दोनों दिशाओं में किया जा सकेगा. इससे नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाने और विमानों की लंबी उड़ान दूरी कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों में कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम रहा. इस दौरे में भारत और नेपाल के बीच 17 साल से अटकी एक हवाई मार्ग की मांग पर सहमति बन गई है.
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में हवाई संपर्क के अलावा आर्थिक सहायता, व्यापार, रेलवे और सीमा पर बुनियादी ढांचे को लेकर भी कई अहम फैसले हुए. भारत ने नेपाल को 15 हजार करोड़ रुपये की विकास सहायता देने का ऐलान किया है. आइए समझते हैं कि बालेन शाह के इस दौरे से नेपाल को क्या-क्या मिला और 17 साल पुरानी हवाई मार्ग की मांग पर सहमति का क्या मतलब है.
17 साल से क्यों अटका था हवाई मार्ग का मामला?
नेपाल लंबे समय से भारत से अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय हवाई प्रवेश मार्ग देने की मांग कर रहा था. इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी. दरअसल, नेपाल अपने यहां दो नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाने की तैयारी कर रहा था. इनमें भैरहवा का गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं. हालांकि, नेपाल की महेंद्रनगर हवाई मार्ग की मांग पर अभी सहमति नहीं बन सकी है.
नेपाल की चिंता थी कि अगर विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र से सीधे प्रवेश की सुविधा नहीं मिली तो इन हवाई अड्डों का पूरा इस्तेमाल करना मुश्किल होगा. अभी नेपाल आने वाले ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय विमानों को सिमरा हवाई मार्ग से प्रवेश करना पड़ता है. इस वजह से पश्चिम दिशा से भैरहवा और पोखरा आने वाले विमानों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है.
नेपाल की इसी मांग पर 23 नवंबर 2026 को भारत और नेपाल के बीच सहमति बनी है.
अब दोनों दिशाओं में इस्तेमाल होगा B-345 हवाई मार्ग
भारत और नेपाल के बीच जिस हवाई मार्ग को लेकर सहमति बनी है, वह काठमांडू-भैरहवा-लखनऊ (B-345) रूट है. अभी तक इस मार्ग का इस्तेमाल एक ही दिशा में किया जा सकता था. अब इसे दोनों दिशाओं में संचालित करने पर सहमति बनी है.
इसका मतलब है कि पश्चिम दिशा से नेपाल आने वाले विमानों को भैरहवा पहुंचने के लिए पूर्व की ओर सिमरा तक जाकर वापस पश्चिम की तरफ नहीं लौटना पड़ेगा. अभी इस वजह से विमानों को करीब 300 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. नए इंतजाम से विमान कंपनियों का ईंधन खर्च और परिचालन लागत कम हो सकती है. इसका फायदा नेपाल के गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी मिलने की उम्मीद है..
हवाई मार्ग दोतरफा होने से नेपाल को 5 बड़े फायदे
- 300 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर बचेगा: पश्चिम दिशा से भैरहवा आने वाले विमानों को पहले सिमरा के रास्ते नेपाल में प्रवेश करना पड़ता था. नए रूट से यह अतिरिक्त दूरी खत्म हो सकती है. इससे ईंधन और परिचालन खर्च कम होगा.
- भैरहवा और पोखरा एयरपोर्ट को फायदा: पश्चिम दिशा से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रवेश आसान होगा. इससे नेपाल के तीनों अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट- काठमांडू, भैरहवा और पोखरा को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकती है.
- उड़ान का समय कम होगा: नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, भैरहवा जाने वाली उड़ानों का समय करीब 17 मिनट और पोखरा जाने वाली उड़ानों का समय लगभग 14 मिनट कम हो सकता है.
- पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा: भैरहवा एयरपोर्ट लुंबिनी के नजदीक है. बेहतर हवाई संपर्क से विदेशी पर्यटकों को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है. पोखरा के पर्यटन को भी फायदा हो सकता है.
- हवाई अड्डों पर उड़ानों का दबाव घटेगा: अभी नेपाल में ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय विमान सिमरा हवाई मार्ग से प्रवेश करते हैं. नया विकल्प मिलने से सिमरा पर निर्भरता और वहां हवाई यातायात का दबाव कम हो सकता है.
भारत को हवाई मार्ग से होने वाले 4 बड़े फायदे
- लखनऊ से नेपाल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी: लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से नेपाल के भैरहवा और दूसरे पर्यटन स्थलों तक हवाई संपर्क बढ़ाने का अवसर मिलेगा. इससे दोनों देशों के बीच यात्रियों की आवाजाही आसान हो सकती है.
- भारतीय एयरलाइंस की लागत घटेगी: छोटे और सीधे रूट उपलब्ध होने से नेपाल जाने वाली भारतीय विमानन कंपनियों को ईंधन और परिचालन खर्च में बचत हो सकती है.
- पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा: बेहतर हवाई संपर्क से भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों, कारोबारियों और धार्मिक यात्रियों की आवाजाही बढ़ सकती है. इससे दोनों देशों के पर्यटन और सेवा क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है.
- भारतीय हवाई क्षेत्र का बेहतर प्रबंधन: नेपाल के विमानों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से सिमरा और उससे जुड़े हवाई यातायात के दबाव को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इससे भारतीय हवाई क्षेत्र में कितना ट्रैफिक कम होगा, इसका आकलन तकनीकी व्यवस्था लागू होने के बाद ही संभव होगा
महेंद्रनगर हवाई मार्ग पर क्यों नहीं बनी सहमति?
नेपाल की मांग सिर्फ भैरहवा तक सीमित नहीं थी. वह महेंद्रनगर के रास्ते भी अंतरराष्ट्रीय विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र से प्रवेश देने की मांग कर रहा था. इस रूट को नेपाल के लिए रणनीतिक रूप से भी अहम माना जाता है.
नेपाल ने 2016 में काठमांडू-महेंद्रनगर (L626) हवाई मार्ग को दोनों दिशाओं में खोलने का प्रस्ताव दिया था. इस पर तकनीकी बातचीत भी हुई, लेकिन उड़ानों की ऊंचाई को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बने रहे. भारत की ओर से 39 हजार फीट की ऊंचाई का प्रस्ताव रखा गया, जबकि नेपाल अलग-अलग विमानों के लिए कम ऊंचाई पर उड़ान की सुविधा भी चाहता है.
बालेन शाह के भारत दौरे में भैरहवा रूट पर सहमति तो बनी, लेकिन महेंद्रनगर मार्ग का मामला अभी बातचीत के
बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

बालेन शाह के भारत दौरे में भैरहवा रूट पर सहमति तो बनी, लेकिन महेंद्रनगर मार्ग का मामला अभी बातचीत के स्तर पर है.
नेपाल को 15 हजार करोड़ रुपये की विकास सहायता
हवाई संपर्क के अलावा भारत ने नेपाल के लिए 15 हजार करोड़ रुपये (24 हजार करोड़ नेपाली रुपये) की विकास सहायता देने की घोषणा की है. इस पैकेज में दो तरह की मदद शामिल है.
- 3,500 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता: नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए.
- 11,500 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा: ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए भारतीय रुपये में लाइन ऑफ क्रेडिट.
इस सहायता से नेपाल में ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और आपदा के बाद पुनर्निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. हालांकि, किन परियोजनाओं पर कितनी राशि खर्च होगी, इसका फैसला दोनों देश आपसी बातचीत से करेंगे.
अयोध्या से जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस
बालेन शाह के दौरे में भारत और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संपर्क को भी बढ़ावा देने की पहल हुई. दोनों प्रधानमंत्रियों ने अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई.
यह रेल सेवा रामायण सर्किट के तहत दोनों देशों के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगी. अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, जबकि जनकपुर को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है. दोनों स्थानों के बीच रेल संपर्क से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होने की उम्मीद है.
धारचूला-दार्चुला के बीच पुल से आसान होगा सफर
भारत और नेपाल के बीच सीमा पर आवागमन को आसान बनाने के लिए उत्तराखंड के धारचूला और नेपाल के दार्चुला को जोड़ने वाले काली नदी पर बने छारछुम अंतरराष्ट्रीय मैत्री मोटर पुल का भी वर्चुअल उद्घाटन किया गया.
इस पुल से दोनों तरफ रहने वाले सीमावर्ती लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. पहले इस क्षेत्र के लोगों को नदी पार करने या दूसरी तरफ पहुंचने के लिए करीब 200 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था. पुल शुरू होने से यह दूरी और समय दोनों बचेंगे.
इसके अलावा भारत और नेपाल ने सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बनबसा में नए इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) की आधारशिला रखने और अन्य सीमा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर भी काम किया है.
रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ ने क्या कहा?
रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा के लिए भारत को चुनकर दो