Ro no D15139/23

6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

BJP Akali Dal Alliance : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने छह साल बाद फिर गठबंधन का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इसकी घोषणा की. दोनों पार्टियां अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत मिलकर पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. इस गठबंधन का मकसद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस को चुनौती देना है.

अमित शाह ने बताया कौन होगा गठबंधन में बड़ा भाई

गठबंधन की घोषणा के दौरान सबसे अहम सवाल था कि BJP और अकाली दल में बड़े भाई की भूमिका किसकी होगी. इस पर अमित शाह ने साफ कहा कि स्वाभाविक रूप से शिरोमणि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा.

मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर भी अमित शाह ने संकेत स्पष्ट कर दिया. उनसे जब पूछा गया कि पंजाब में NDA का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कहा, “बड़ा भाई मुख्यमंत्री बनता है. जो बड़ा भाई होता है, वही मुख्यमंत्री बनता है.” यानी अमित शाह के बयान के मुताबिक, गठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पद अकाली दल के खाते में जा सकता है.

नितिन नवीन ने गठबंधन को बताया स्वाभाविक

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने अकाली दल के साथ गठबंधन को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब की सेवा करने के लिए एक साथ आई हैं. उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर बाद में चर्चा होगी. नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नशामुक्त पंजाब बनाने, युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विकासोन्मुख सरकार बनाने का संकल्प भी जताया.

सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं, पहले क्या था फॉर्मूला?

दोनों दलों ने मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन कौन कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा, इसका फॉर्मूला अभी सामने नहीं आया है. पहले के गठबंधन में अकाली दल 94 सीटों पर और BJP 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी. इस बार BJP अपनी बढ़ी हुई राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत के आधार पर ज्यादा सीटें चाहती थी.

कितने सीटों से चुनाव लड़ेगी बीजेपी?

गठबंधन से पहले मीडिया रिपोर्टों में BJP के करीब दोगुनी सीटों पर चुनाव लड़ने और अकाली दल के 70 से 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की चर्चा थी. हालांकि, अब औपचारिक घोषणा के बाद भी दोनों दलों ने सीटों की संख्या सार्वजनिक नहीं की है. नितिन नवीन ने भी साफ किया कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत बाद में होगी.

2020 में क्यों टूटा था BJP और अकाली दल का गठबंधन?

BJP और शिरोमणि अकाली दल लंबे समय तक पंजाब में सहयोगी रहे थे. दोनों पार्टियों का गठबंधन सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर टूट गया था. किसानों के विरोध के बीच अकाली दल ने NDA से अलग होने का फैसला किया था. बाद में केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए थे.

अब करीब छह साल बाद दोनों दल फिर एक साथ आए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 1997 से 2017 तक दोनों पार्टियों का गठबंधन पंजाब की राजनीति में काफी प्रभावशाली रहा था. 2012 में दोनों ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर राज्य में इतिहास रचा था.

2022 के चुनाव में दोनों पार्टियों का प्रदर्शन कैसा रहा?

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं. 2017 में पार्टी ने 15 सीटें जीती थीं. वहीं, BJP को 2022 में दो सीटों पर जीत मिली थी, जबकि 2017 में उसके पास तीन सीटें थीं. दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

  • Related Posts

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सीटों का गणित उलझता नजर आ रहा है. दोनों दलों…

    Read more

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे के बाद अब काठमांडू-भैरहवा-लखनऊ (B-345) हवाई मार्ग का इस्तेमाल दोनों दिशाओं में किया जा सकेगा. इससे नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाने और…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ