Ro no D15139/23

मरीजों व उनके परिजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाए-स्वास्थ्य सचिव कटारिया

डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में विकास कार्यों पर हुई बैठक

रायपुर, 30 जनवरी 2025। स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में विकास कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक ली और संबंधित स्थानों का निरीक्षण किया। बैठक में अस्पताल के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। श्री कटारिया ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बडा अस्पताल है यहां पर प्रदेशभर से मरीज आते है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्था की जाए।

बैठक में कहा गया मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए उपयुक्त व्यवस्था  की जाए जिसमें सर्वसुविधायुक्त डारमेंट्री, कमरे इत्यादि शामिल हो। इसके अलावा, समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था करने वाले व्यक्तियों के लिए एक मेस हाल बनाने की कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए गए।

अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक ने बैठक में आगामी चार वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य सचिव को जानकारी दी कि चिकित्सालय के लिए गार्बेज मैनेजमेंट हेतु कार्डियोलॉजी विभाग के बगल में रास्ता बनाया जाना, एसएनसीयू एवं आईसीयू से फायर एक्जिट का निर्माण करवाया जाना एवं एमआरडी के रिकार्ड के लिए ई-फाइलिंग जैसी भावी योजनाएं प्रस्तावित हैं। डिजिटलाइजेशन की दिशा में नेक्स्ट जेन ई हॉस्पिटल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में डॉ. ओंकार खण्डवाल ने स्वास्थ्य सचिव को जानकारी दी और टेली रेडियोलॉजी की सुविधा के बारे में अवगत कराया।

इस बैठक में सीजीएमसी डायरेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन श्री विवेक चौधरी, अधीक्षक श्री संतोष सोनकर सहित अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. एस. बीएस नेताम, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. मंजुला बेक, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर धुरंधर, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार खंडवाल, सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल, डॉ. आनंद जायसवाल, नर्सिंग अधीक्षक सुश्री नंदा रंगारी समेत पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

      बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी ​रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में पूरे राज्य…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन

      रायपुर, 03 अक्टूबर 2026/​बारिश की बूंदें जहाँ अक्सर खुशियाँ लाती हैं, वहीं कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत जी जामगांव की श्रीमती श्याम बाई पटेल के लिए यह मौसम लंबे…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी