Ro no D15139/23

व्यय प्रेक्षक रोहित कुमार की उपस्थिति में प्रत्याशियों को दी गई व्यय लेखा संबंधी जानकारी

*नगरीय निकाय निर्वाचन 2025*

धमतरी 01 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में व्यय प्रेक्षक श्री रोहित कुमार की उपस्थिति में जिले के नगरनिगम धमतरी महापौर और पांच नगर पंचायत में चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष पद प्रत्याशियों को व्यय लेखा संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक श्री रोहित कुमार ने प्रत्याशियों को जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन में नगरीय निकायों (नगर निगम और नगर पंचायतों) में से केवल एक पद नगर निगम के महापौर और नगर पंचायतों के केवल अध्यक्ष पद के लिए व्यय की सीमा निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया की प्रत्याशी प्रतिदिन की पृथक व्यय लेखा संधारित करें और इसे निर्धारित प्रारूप में रखें। बैठक में यह भी बताया गया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को नया खाता खुलवाना पड़ेगा और 10 हजार से अधिक सभी लेनदेन ऑनलाइन के माध्यम से करना अनिवार्य है.। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई पुस्तिका का भी अवलोकन किया जा सकता है।
प्रत्याशियों को जानकारी देते हुए जिला पंचायत के लेखा अधिकारी श्री टंडन न पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से निर्वाचन व्यय विधिक प्रावधान प्रभावित, प्रत्याशियों द्वारा व्यय संबंधी भरे जाने वाले प्रपत्र, व्यय सीमा, लेखा संधारण निर्णय और व्यय प्रेक्षकों का प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रीति दुर्गम, सहायक संचालक शिक्षा श्री एल डी चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी तथा प्रत्याशी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    मेरी बेटी—मेरा स्वाभिमान’ धमतरी के धुमा में जिले के पहले मॉडल बालिका शौचालय का लोकार्पण

    गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक शाला को मिली बड़ी सौगात*   *4.30 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक एवं संवेदनशील अधोसंरचना, सेनेटरी डिस्पोजल से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी