Ro no D15139/23

5 लाख का इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 8 शव बरामद दर्जनों घायल

 

0 पश्चिम बस्तर डिवीजन एरिया में हुई मुठभेड़ में 08 पुरुष माओवादियों के ढेर

0मठभेड़ में मारे गयें 05 लाख के इनामी माओवादी पश्चिम बस्तर डिवीजन गंगलूर एरिया कमेटी ACM समेत Militia Company के सदस्य

0 मुठभेड़ के दौरान दो DRG जवानों को मामूली चोटें आईं l घायलों जवानों की हालत खतरे से बाहर और सामान्य है l*

0 मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना l*

0 मुठभेड़ में माओवादियों का कैम्प ध्वस्त मुठभेड़ स्थल से 01 नग इंसास रायफल, 02 नग 12 बोर , 01 नग BGL Launcher सहित डेरा से हथियार एवं भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद ।

नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत् जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का, कोरचोली के जंगलों में गंगालूर एरिया कमेटी के माओवादी DVCM दिनेश मोड़ियम एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ ,कोबरा 202 एंव केरिपु 222 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी ।

अभियान के दौरान दिनांक 01/02/2025 के प्रातः लगभग 08:30 बजे थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का के जंगल में माओवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही ।

मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 08 हार्डकोर माओवादियों का शव हथियार एवं अन्य सामग्री सहित बरामद हुआ ।

मुठभेड़ में मारे गये माओवादी पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालूर एरिया कमेटी ACM समेत Militia Company के सदस्य है ।

1. कमलेश नीलकंठ उम्र 24 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर,एरिया कमेटी, ACM ईनाम 05.00 लाख रूपये
2. ताती कमलू पिता सोमा उम्र 30 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर LOS सदस्य, ईनाम 03.00 लाख
रूपये
3. मंगल ताती पिता सुक्कु ताती उम्र 35 वर्ष पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर LOS सदस्य, ईनाम – 03.00
लाख रूपये
4. लच्छु पोटाम पिता बुड़ता उम्र 40 वर्ष ,मिलिशिया कमाण्डर, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी, ईनाम-
01.00 लाख रूपये
5. शंकर ताती पिता सुक्कू ताती उम्र 26 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, आरपीसी उपाध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख
रूपये
6. राजू ताती पिता सुक्कू ताती, पश्चिम बस्तर डिवीजन, सावनार आरपीसी उपाध्यक्ष, ईनाम -01.00 लाख
7. विज्जू पदम पिता मुन्ना पदम उम्र 22 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी सदस्य, ईनाम 01.00
लाख रूपये
8. सन्नू ताती पिता स्व0मासा उम्र 40 वर्ष पश्चिम बस्तर डिवीजन, जनताना सरकार कमाण्डर सावनार आरपीसी,
ईनाम 01.00 लाख रूपये

बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरणः-
01. 01 नग INSAS रायफल 03 मैगजीन
02. 02 नग 12 बोर रायफल एवं सेल
03. 01 नग बीजीएल लांचर, 10 नग सेल एवं पोच के
04. 04 नग Muzzle Loading Rifle
05. स्केनर सेट
05. भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद ।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र के तोड़का-कोरचोली के जंगल में पश्चिम बस्तर डिवीजन के DVCM दिनेश मोड़ियम, PLGA कंपनी नम्बर 02, PLGA Platoon & Militia Company के सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर,एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम माओवादियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी । अभियान के दौरान सुरक्षा बलो की कार्यवाही में पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालूर एरिया कमेटी, ACM और मिलिशिया कंपनी के 08 हार्ड कोर माओवादियों को सुरक्षा बलो ने मार गिरया गया । मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया है ।

वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी जिला बीजापुर अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 32 दिनों में कुल 25 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये, माओवादियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है ।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि द्वारा बताया गया कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे l

  • Related Posts

    गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

    *छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के कई जिलों तक फूलों की आपूर्ति, रोजाना निकलती हैं 12 से 15 गाड़ियां*   *15 से 20 ग्रामीणों को मिल रहा नियमित रोजगार* रायपुर, 22…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    *ग्राम चरौदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद*   *छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है मुक्तेश्वर धाम*   *ग्रामीणों की…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत