Ro no D15139/23

बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु प्राचार्य मिशन मोड में कार्य करें- कलेक्टर व्यास

यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत प्राचार्यों, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जशपुरनगर 04 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के प्राचार्यों, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक ली और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के  प्री बोर्ड के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री व्यास ने बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्राचार्याे को ग्राम के जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने के लिए निवेदन करने की बात कही और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पालक-शिक्षक बैठक में आयोजित करने कहा। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा हेतु काफ़ी कम समय बचा है। इसलिए व्यक्तिगत रूप से सभी को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। जो बच्चे परिणाम अच्छा दे रहे है उन्हें राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान दिलाने के लिए और जो बच्चे सामान्य है उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए ध्यान केंद्रित कर कार्य करें। सभी सामूहिक रूप से राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में जशपुर के बच्चों को स्थान दिलाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें। शिक्षक विद्यार्थियों के आदर्श होते हैं इसलिए उसके अनुरूप ही विद्यालय में बच्चों के प्रति शिक्षक का व्यवहार होना चाहिए। आगामी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत मिशन 40 डेज की गतिविधियों को निर्धारित समय पर पूर्ण करे और संडे क्लास, उपचारात्मक कक्षा नियमित आयोजित करे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में जिले का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य उन्होंने रखा है। प्राचार्यों को कम अच्छे विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप परीक्षा की तैयारी कराने को कहा। वे चाहते है कि इस बार भी जशपुर जिला प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहे।
शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा ने समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल के कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के परीक्षा का समय आ गया है। विद्यालय के बच्चों  को शिक्षक पर्याप्त समय दे। बच्चों के विषयगत प्रत्येक शंकाओं का समाधान शिक्षक करें।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर ने कहा कि सभी प्राचार्य व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी ले कि विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा में पास हो। बोर्ड परीक्षा के लिए कम समय शेष है इसलिए पूरी मेहनत और लगनता के साथ रणनीति बनाकर बच्चों के हित में कार्य करे और प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। उन्होंने ने प्राचार्यों से विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और परीक्षा परिणाम बेहतर करने के प्रयासों की जानकारी ली।
यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने मिशन 40 डेज में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राचार्यों से लेते हुए कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के सभी बच्चे सम्मिलित हो और प्रश्न को समझ कर सभी प्रश्न हल करे। इसी तरह बोर्ड परीक्षा में भी सभी प्रश्न हल करें। सभी विषय शिक्षक बच्चों प्री बोर्ड 2 की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करें, कि बच्चे ने सभी प्रश्न हल किए है या नहीं और उनकी गलतियों से उन्हें अवगत कराते हुए उसका समाधान करें। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, यशस्वी जशपुर के सदस्य संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय सहित शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

    जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2026/ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला – जशपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 31.10.2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    बिहान योजना से जशपुर में लखपति दीदियों की नई पहचान ईंट निर्माण से बन रहीं आत्मनिर्भर,

    जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम