Ro no D15139/23

देश में चल रहा है सांस्कृतिक अनुष्ठान : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

प्रयागराज के सांस्कृतिक मंच पर हुआ विक्रमादित्य, राजा भोज और कृष्णायन नाटक का मंचन

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की भी हुई प्रस्तुति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की कलाकारों की सराहना

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीर्थराज प्रयागराज में कुंभ मेले के अवसर पर शनिवार की शाम विक्रमादित्य नाटक का मंचन देखा। उन्होंने इस नाटक के मंचन को अद्भुत प्रसंग बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए कलाकार दल को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया था। सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और जीवर्णोंद्धार की पहल की थी। उनके जीवन पर केन्द्रित प्रस्तुति में प्राचीन युग के दर्शन होते हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा कृष्णायन प्रस्तुत कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और विराट स्वरूप का भी दर्शन होता है। यह सुखद संयोग है कि मध्यप्रदेश मंडप में विक्रमादित्य शोधपीठ की ओर से इस कार्यक्रम में ये प्रस्तुति देखने को मिली है। ऐसा प्रतीत होता है मानो देवी-देवता इस मंच पर प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित हो गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज और भगवान श्री कृष्ण के जीवन और सामाजिक योगदान को कला के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास सराहनीय है। ऐसी प्रस्तुतियां देखने का अवसर सौभाग्य से कम नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया।

स्मरणीय बनेगा सिंहस्थ: 2028

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक और स्मरणीय सिंहस्थ आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रयागराज में हुए विभिन्न आयोजनों और प्रयागराज कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

  • Related Posts

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आलीराजपुर जिले को हर क्षेत्र में बनाया जाएगा नंबर वन झाबुआ-आलीराजपुर में भी होगी कैबिनेट जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक खेती, स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण नवाचार को देंगे बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    Read more

    प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल, तीर्थ समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वसहायता समूह की बहनों को प्रदान की 2.10 करोड़ रुपए की ऋण राशि शीघ्र पहुंचेगा जोबट तक नर्मदा जल योजनाओं में हुआ हितलाभ का वितरण 303.34…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार