Ro no D15139/23

राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता और व्यवस्थाओं की हो रही सराहना

रायपुर, 16 फरवरी 2025/ तीर्थ नगरी राजिम में 54 एकड़ में फैले कुंभ कल्प मेला की भव्यता और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को लोग सराह रहे हैं। नए मेला मैदान में मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच, फूड जोन, मीना बाजार, पंचकोशी धाम की झांकी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

राजिम कुंभ कल्प में इस बार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया मेला मैदान चुना गया, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या दूर हो गई। दर्शकों के लिए 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं व्यापारियों को सस्ती दरों पर दुकानें आवंटित की गई हैं, जिससे छोटे व्यवसायियों में उत्साह है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे लोगों को पानी की कोई कमी नहीं हो रही है। वहीं 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित 53 दाल-भात सेंटर में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु और व्यापारी राजिम कुंभ कल्प मेला में की गई व्यवस्थाओं को सराह रहे हैं।

  • Related Posts

    गणेश पूजा उत्सव को शालीनता से करने धर्म संस्कृति बनाए रखने संतो की अपील और चेतावनी पंडालो में ना बजे फूहड़ गाने विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन परंपरिक गाजे बाजे के साथ

    रायपुर , संत समिति रायपुर महानगर की एक बैठक हुई जिस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी सनातनियों से निवेदन है कि कृपया करके हमारे गणेश जी का…

    Read more

    सुनने की क्षमता लौटी, तो पंख लगे सपनों को, श्रवण यंत्र ने बदली नारायणपुर की प्रमिला की दुनिया

    रायपुर, 15 सितंबर 2026/ कैसे आधुनिक तकनीक और सही समय पर मिली मदद किसी व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल सकती है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जैसे आदिवासी बहुल और दूरदराज…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा