Ro no D15139/23

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम चंडीगढ़ को राजभाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला द्वितीय पुरस्कार

जशपुर जिले के कांसाबेल के श्री सुशांत गोयल हैं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम चंडीगढ़ के रीजनल हेड

रायपुर, 17 फरवरी 2025/ हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ को आज जयपुर में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार और सरकारी काम-काज में हिन्दी के उत्कृष्ट उपयोग के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा उपक्रम द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम चंडीगढ़ के रीजनल हेड सुशांत गोयल ने यह पुरस्कार आज राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के करकमलों से जयपुर के एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर सीतापुरा में आयोजित संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्राप्त किया। इस सम्मेलन में उत्तर मध्य और पश्चिम भारत के केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के राजभाषा अधिकारी प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की ओर से पुरस्कार ग्रहण करने वाले श्री सुशांत गोयल जशपुर जिले के कांसाबेल के रहने वाले हैं। उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियरिंग में एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक किया है। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान पेट्रोलियम चंडीगढ़ के रीजनल हेड के रूप में 2008 से पदस्थ हैं। श्री सुशांत गोयल ने बताया कि यह सम्मान राजभाषा नीति के सफल कार्यान्वयन और हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्राप्त हुआ है। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। इसमें राजभाषा के महत्व, उसके उपयोग को बढ़ाने के उपाय और सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर चर्चा की गई।

यहां यह उल्लेखनीय है कि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले उत्तर-1 क्षेत्र क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार के तहत उपक्रम द्वितीय पुरस्कार उन सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को दिया जाता है, जो हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं सरकारी कामकाज में हिंदी के उत्कृष्ट उपयोग के लिए विशेष प्रयास करते हैं। इस पुरस्कार का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के अधिकतम प्रयोग को बढ़ावा देना है, ताकि सरकारी कामकाज में भाषा की सहजता और प्रभावशीलता बढ़े।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूर

      रायपुर ,27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई…

    Read more

    रविवार को 35.98 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद

      *14,396 बूथों पर मिलेगी पोलियो की दो बूंद, 57 हजार से अधिक वैक्सीनेटर रहेंगे तैनात* रायपुर, 27 जून 2026/देश भर में रविवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे