Ro no D15139/23

डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल में अनुपस्थित पाए गए 13 शिक्षकों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस 

अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को दी स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी

धमतरी । कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले में संचालित सभी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और पढ़ाई-लिखाई के स्तर सहित अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिले के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। आज अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे सुबह 10 बजे स्कूल परिसर में पहुंची और स्कूल में कार्यरत शिक्षकों तथा उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान 13 शिक्षक-कार्यालयीन स्टाफ निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पूनम पाण्डेय, व्याख्याता श्री मनोज साहू, श्री प्रदीप शर्मा, श्रीमती तृप्ति जाचक, श्री कमलेश कुमार साहू, व्याख्याता एलबी श्रीमती रंजना साहू, श्रीमती भारती ठाकुर, श्रीमती ज्योति सोनकर, सहायक शिक्षक श्रीमती खोमेश्वरी, कुमारी नेहा वर्मा, सहायक ग्रेड 02 श्री आनंद ठाकुर, सहायक ग्रेड 03 श्रीमती सरोज गुरूपंचायन और प्रधानपाठक सुश्री सुभद्रा कश्यप अनुपस्थित रहे।

कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थिति सभी शिक्षकों और स्टॉफ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की शासकीय कार्य अवधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी तरह शिक्षकों को स्कूलों में निर्धारित पालियों अनुसार समय पर पहुंचकर विद्यार्थियों को पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल में निर्धारित समयों पर शिक्षकों और अन्य कार्यालय स्टॉफ की अनुपस्थिति से विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव तो पड़ा ही, साथ ही शिक्षा संबंधी अन्य कार्यों के संचालन में भी विलंब हुआ है। इस आधार पर अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें