Ro no D15139/23

आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के महीने में 1 से 5 तारीख के बीच 10 मामले दर्ज हो चुके हैं.

NCRP पोर्टल पर शिकायत और जीरो ई-एफआईआर

दरअसल, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर एक लाख रुपए से अधिक की ठगी की शिकायत आने पर स्थानीय थाने में स्वतः ई-जीरो एफआईआर दर्ज हो जाती है. पहले यह राशि 5 लाख रुपए थी. इससे अधिक की ठगी होने पर प्रथमिकी दर्ज करना अनिवार्य था. 5 लाख रुपए से कम की ठगी मामले में पुलिस जनरल डायरी एंट्री (जीडीई) करके जांच करती थी. जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी भी दर्ज होती थी. एक लाख रुपए की साइबर ठगी में प्राथमिकी दर्ज करने की बाध्यता की वजह से थानों में एफआईआर में तेजी आ गयी है.

3 माह में साइबर अपराध से जुड़ी प्राथमिकी के आंकड़े

  • जून 2026 में साइबर अपराध की घटना से जुड़ी कुल 8 प्राथमिकी दर्ज हुई. इसमें 5 प्राथमिकी साइबर क्राइम थाना आसनसोल में केस संख्या 30 से 34 तक, दुर्गापुर थाने में केस संख्या 324, अंडाल थाने में केस संख्या 192 और कांकसा थाने में केस संख्या 209 दर्ज हुई.
  • जुलाई 2026 में साइबर क्राइम की 8 प्राथमिकी दर्ज हुई. इसमें 3 प्राथमिकियां साइबर क्राइम थाना आसनसोल में केस संख्या 35 से 37 तक, कुल्टी थाने में 2 प्रथमिकी केस संख्या 317 और 356, दुर्गापुर थाने में केस संख्या 401, आसनसोल नॉर्थ थाने में केस संख्या 338 और एनटीएस थाने में केस संख्या 109 दर्ज हुई.
  • अगस्त 2026 में साइबर अपराध से जुड़ी कुल 9 प्राथमिकियां दर्ज हुईं. इसमें साइबर क्राइम थाने में 2 (केस संख्या 38 और 39), आसनसोल नॉर्थ थाने में केस संख्या 413, रानीगंज थाने में केस संख्या 363, आसनसोल साउथ थाने में केस संख्या 333, अंडाल थाने में केस संख्या 251, जामुड़िया थाने में केस संख्या 343, कुल्टी थाने में केस संख्या 391 तथा हीरापुर थाने में केस संख्या 218 दर्ज हुई.
  • सितंबर 2026 में सिर्फ 5 दिन में 10 प्राथमिकियं दर्ज हुई हैं. साइबर क्राइम थाना आसनसोल में कुल 4 एफआईआर (केस नंबर 40 से 43), दुर्गापुर थाने में भी 4 प्राथमिकियां (केस संख्या 485 से 487 और केस संख्या 497) और कांकसा थाने में 2 प्राथमिकी केस संख्या 321 और 324 दर्ज दर्ज हुई.
  • दोस्त की मदद करने में गंवा दिये 1.37 लाख रुपए

    आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र में उपरपाड़ा के आमार बाड़ी इलाके के निवासी मानस दास (62) की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना आसनसोल में केस संख्या 42/26 शनिवार रात को दर्ज हुई. इसमें उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच उन्हें मोबाइल फोन नंबर 9575473672 से कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका (दास का) दोस्त रिंकू साहू है. उसकी पत्नी ईएम बाइपास हॉस्पिटल के भर्ती हैं. उसका फोन-पे काम नहीं कर रहा है और उन्हें 7415776981 नंबर पर ऑनलाइन पेमेंट कर दें. दास ने दोस्त की मदद के नाम पर 7 किस्तों में 1,36,999 रुपए पेमेंट कर दिये. बाद में पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है. उन्होंने इसकी शिकायत एनसीआरपी पर की और शनिवार को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई. पुलिस जांच में जुट गयी है.

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमलों के करीब 25 साल बाद, इस मामले से जुड़े कुछ पुराने और अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए सबूत सामने आए…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु