Ro no D15139/23

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत गैंदाटोला के सचिव निलंबित

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 18 फरवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत गैंदाटोला के सचिव श्री ओमप्रकाश देवांगन को सचिव पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री ओमप्रकाश देवांगन को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा निर्वाचन नामावली तैयार करने में लापरवाही बरतने के कारण मतदान सूची को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कलस्टर मुख्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने सहयोगी कर्मचारी के रूप नियुक्ति किया गया, लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं जनपद पंचायत की निर्वाचन कार्य के संबंध में आयोजित बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री ओमप्रकाश देवांगन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत छुरिया निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर रीढ़ की बीमारी से जूझ रहे दुर्गा और मिथिलेश को मिला नया जीवन

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे का…

    Read more

    मॉय भारत पोर्टल पर युवाओं से पंजीयन करने की अपील

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात