Ro no D15139/23

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने मतदान दल रवाना

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन
– द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को
– जनपद पंचायत छुरिया के 118 पंचायतों के 298 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा मतदान
राजनांदगांव 19 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में मतदान सुचारू संपन्न कराने के लिए शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया से मतदान सामग्री के साथ मतदान दल को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत छुरिया के 118 पंचायतों के 298 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया का निरीक्षण किया एवं मतदान सामग्री वितरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों से बातचीत की और सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था रहेगी। मतदान दल बारी-बारी से मतदान सामग्री लेकर वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 3 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद, सरपंच के 118 पद एवं पंच के 1521 पदों के लिए निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत क्षेत्र छुरिया क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 118 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 298 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 389 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 427, महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 961 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 1 है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले