Ro no D15139/23

प्रदेश में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी करेंगे तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण
खेल मंत्रालय को किया फ्री हैंड- जो खेल नीति तैयार होगी उसे लागू किया जायेगा
मुख्यमंत्री ने की घोषणा खेल अकादमी स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम से जानी जायेगी
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल अकादमी की सौगात दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर जो सुविधाएं दी जाती हैं, वे सभी सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को भी दी जाएगी। खेल मंत्रालय द्वारा जो भी खेल नीति तय की जायेगी, उसे राज्य में अमल में लाया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओलंपिक, एशियाड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के रांझी में 26.80 करोड़ की लागत से बनी राज्य तीरंदाजी खेल अकादमी का लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर में आज लोकाप्रित हुई राज्य स्तरीय खेल अकादमी स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम से जानी जायेगी।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का नए दौर में प्रवेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस नए दौर में हम हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों की गति बढ़ा रहें है। आज जिस खेल अकादमी और इसमें सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का लोकार्पण हुआ है, उसका लाभ युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।
सभी पात्रों को दें आवासीय पट्टा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिये कि उपनगरीय क्षेत्र रांझी के शारदा नगर, शांति नगर, राम नगर और उदय नगर के पात्र व्यक्तियों का परीक्षण कर आवासीय पट्टा प्रदान किये जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिये सर्वे निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिये प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद द्वय श्री आशीष दुबे एवं सुमित्रा बाल्मीक, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह ठाकुर, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव कलश पूजन में हुए शामिल
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर प्रवास के दौरान केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी के निवास पहुंचकर कलश पूजन में शामिल हुए और परिजन से आत्‍मीय भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा भी हुई।

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

    विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल