Ro no D15139/23

गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

PM Modi: 7 अक्टूबर 2001 नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही राजनीतिक सफर अगले 25 साल तक बिना रुके चलता रहेगा. गुजरात की सत्ता से शुरू हुआ यह सफर दिल्ली की गद्दी तक पहुंचा और नरेंद्र मोदी अब लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं. सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और देश की सेवा पूरी निष्ठा से करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई.

2014 में बदली भूमिका

ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक राज्य की कमान संभाली. गुजरात की राजनीति में मजबूत पकड़ बनाने के बाद उनका अगला बड़ा पड़ाव राष्ट्रीय राजनीति बना. 2014 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. बीजेपी ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा और इसके बाद नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने. गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी से निकलकर वह सीधे देश की सरकार के मुखिया बन गए.

2019 में दूसरी बार, 2024 में तीसरी बार PM

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. फिर 2024 में वह लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. इस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री से शुरू हुआ उनका सफर केंद्र की सत्ता में भी लगातार जारी रहा. सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा की.

कैबिनेट ने भी दी बधाई

इस खास मौके से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. प्रस्ताव में गुजरात से दिल्ली तक उनके राजनीतिक और प्रशासनिक सफर का जिक्र किया गया.

नेताओं की बधाइयों का सिलसिला

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर कई नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उनके लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र किया और आगे के लिए शुभकामनाएं दीं.

  • Related Posts

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    पीएम मोदी 100 पीएम ई-बसों को दिखाएंगे हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान 100 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही 15,600 करोड़ रुपये…

    Read more

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    CM Yogi Adityanath Video : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में योगी आदित्यनाथ की आंखों में आंसू दिखाई…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत