Ro no D15139/23

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान में बनेगा पिंक शौचालय-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-पिंक टॉयलेट में रहेगी हाईटेक सुविधा*

कवर्धा-शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ टॉयलेट देने के मकसद से कवर्धा शहर के विभिन्न स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जायेगा, साथ ही पूर्व से निर्मित सुलभ शौचालय का जीर्णोद्वार कर कायाकल्प किया जायेगा। उक्त बातें आज नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर में निरीक्षण के दौरान कहा।

*पिंक टॉयलेट निर्माण हेतु शहर के दो स्थानों का चयन*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि शहर में पिंक टॉयलेट तैयार किया जाना शहर सरकार की बड़ी उपलब्धि रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान को ध्यान में रखकर पिंक शौचालय का निर्माण होगा। उन्होनें भारतमाता व्यवसायिक परिसर के पास ट्राफिक प्लाजा के पीछे एवं यातायात थाना जैन धर्मशाला के बाजू स्थित रिक्त भूखण्ड में पिंक टॉयलेट निर्माण किये जाने की योजना है अभी वर्तमान में दो स्थानों का चयन किया गया है आगामी दिनों में आवश्यकतानुसार स्थानों पर भी पिंक टॉयलेट निर्माण किया जायेगा। अभी दोनो स्थान का निरीक्षण कर उन्होनें अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिये है।

*कैसा रहेगा पिंक टॉयलेट*
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “हर महिला हर दिन, स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे” इस मकसद से नगर पालिका परिषद कवर्धा ने पहली बार शहर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस पिंक टॉयलेट में महिलाओं से संबधित सारी चीजें उपलब्ध रहेगी। अपनी तरह की यह अनूठी सुविधा महिलाओं और बच्चों के लिए स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षित मासिक धर्म सुनिश्चित करने के लिए, पिंक टॉयलेट में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और भस्मक सुविधा रहेगी। इनके बन जाने से महिलाओं के टॉयलेट की सालों पुरानी समस्या दूर हो जाएगी।

*पुराने शौचालय का भी होगा कायाकल्प*
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी प्रतिदिन सुबह-सुबह अधिकारियों व पार्षदों के साथ वार्डो का दौरा कर रहे है उन्होनंे दौरे के दौरान शहर विकास के लिए महत्तवपूर्ण निर्देश भी दे रहे है उन्होनें आज ट्रांसपोर्ट नगर, एकता चौक स्थित भारतमाता व्यवसायिक परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सुलभ शौचालय का जीर्णोद्वार कार्य किये जाने हेतु प्राक्कलन तैयार करने को कहा। कवर्धा शहर के प्रमुख मार्ग व ट्रांसपोर्ट नगर में शौचालय होने के कारण चारो ओर फेंसिंग कार्य, सुव्यवस्थित शौचालय हेतु सिस्टम, रेलिंग सहित अन्य सुविधाओं कों शामिल किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होनें शौचालय की सफाई व्यवस्था प्रतिदिन किये जाने एवं निर्धारित शुल्क ही पब्लिक से लिये जाने को कहा। शौचालय की समस्या हेतु किसी प्रकार की शिकायत ना आये इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखे।

निरीक्षण के अवसर पर पार्षद रिंकेश वैष्णव, पवन जायसवाल, दुर्गेश अवस्थी, दीपक सिन्हा, सौखी आहिरवार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, उपअभियंता राजेश मिश्रा, विरेन्द्र नवघरे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कबीरधाम मेरे सपनों का भारत चित्रकला में छात्र कृष्ण साहू प्रथम

    कवर्धा।  शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी से मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भैया कृष्णा साहू ने चित्रकला प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’