Ro no D15139/23

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मंच निर्माण, बेरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था आदि को लेकर दिए निर्देश

कोरबा 22 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज पाली के केराझरिया में 26 और 27 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग, वीआईपी बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन  के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए मंच में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था और प्रवेश पास के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने 26 फरवरी को आयोजित होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता की तैयारी के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने आपात स्थिति की तैयारी हेतु एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। एसपी श्री तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, एडिशनल एसपी, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

    जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु  आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में  – कलेक्टर 17 सितंबर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने प्राचार्यों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न आयोजन, विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं अक्टूबर माह से विद्यार्थियों के लिए जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत