Ro no D15139/23

कटघोरा में 83082 और पाली में 1 लाख 50 हजार 840 मतदाता करेंगे मतदान

कलेक्टर-एसपी ने कटघोरा और पाली में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
कटघोरा और पाली जनपद में मतदान 23 फरवरी को
प्रातः 7 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा मतदान

कोरबा 22 फरवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत तृतीय व अंतिम चरण में 23 फरवरी को कोरबा जिले के कटघोरा और पाली जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर शाम तीन बजे तक होगा। कल होने वाले मतदान हेतु आज पाली और कटघोरा क्षेत्र से मतदान दल एसडीएम सुश्री सीमा पात्रे और रोहित सिंह के दिशा निर्देशन में निर्धारित मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। उन्हें मतपेटी के साथ मतदान संबंधी अन्य सामग्री प्रदान की गई। मतदान दलों को पुलिस सुरक्षा के साथ बसों में रवाना किया गया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा और पाली के मतदान केंद्रों में निरीक्षण किया। उन्होंने सामग्री वितरण स्थल पर आवश्यक व्यवस्था देखी और मतदान दलों को गंभीरता से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान दलों की समस्याओं को दूर करने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार, जनपद सीईओ श्री भूपेन्द्र सोनवानी, रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।
कटघोरा एसडीएम श्री रोहित सिंह ने बताया कि कटघोरा जनपद अंतर्गत कुल 162 मतदान केंद्रों में मतदान होना है। जिसमें 711 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक बूथ में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल में चार अन्य कर्मचारी होंगे। जिसमें से एक स्थानीय कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में होगी। ब्लॉक में कुल मतदाताओं की संख्या 83,082 है। जनपद में पंच के 764 पद है। जिसमें 347 वार्डों में निर्विरोध और 417 वार्ड में चुनाव होना है। इसी प्रकार सरपंच के 52 पदों में से 03 में निर्विरोध 49 में चुनाव, जनपद सदस्य के 17 पदों के लिए और जिला पंचायत के दो सदस्यों के लिए निर्वाचन होना है। पाली एसडीएम सुश्री सीमा पात्रे ने बताया कि पाली जनपद में कुल 281 मतदान केंद्र है। जिसमें रिजर्व मिलाकर कुल 1124 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। पाली में मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 50 हजार 840 है। यहां सरपंच के लिए 92 पद है। जिसमें से 02 पदों पर निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया है। 90 पदों पर निर्वाचन हेतु मतदान होगी। इसी तरह पंच के लिए 1408 वार्ड है, जिसमें से 688 में निर्विरोध चयन कर लिया गया है। दो पद रिक्त है। 718 में पंच के लिए चुनाव होगा। जनपद सदस्य के 24 पद है। जिसमें सभी में चुनाव होगा। यहां जिला पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए मतदान होगा।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू