Ro no D15139/23

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु कलेक्टोरेट में शिविर का हुआ आयोजन

कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित पत्रकारों ने भी ली दवाइयां

जशपुरनगर 28 फरवरी 2025/ जिले को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी सहित जिला कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ कार्यालय में आये पत्रकारों ने भी लोगों को प्रेरित करने के लिए फाइलेरिया की दवाइयों का सेवन किया। सभी पत्रकारों ने मिलकर जिले के लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अवश्य रूप से प्रतिवर्ष दवा का सेवन करने की अपील की। जिला कार्यालय में अपने कार्य हेतु आये नागरिकों ने भी दवा का सेवन किया। इस अवसर पर कुल 142 लोगों को दवा पिलायी गयी, जिसमें 65 अधिकारी – कर्मचारियों एवं 77 नागरिकों को दवा पिलायी गयी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 27 फरवरी से 13 मार्च तक चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूल, कॉलेजों के साथ साथ गांव-गांव के पारों, मोहल्ला, मजरों, टोलों में शिविर लगाकर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवाइयां खिलाई जाएंगी। इसके बाद घर घर जाकर मितानिनों द्वारा बचे लोगों का सर्वे कर उन्हें दवाइयां दी जाएंगी।

  • Related Posts

    केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय…

    Read more

    ’ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत,

    43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान’ जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल