Ro no D15139/23

’ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत,

43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान’

जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से संचालित ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल – ऑयल पाम’ योजना जशपुर जिले में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना के तहत जिले को 100 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक 43 हेक्टेयर भूमि पर ऑयल पाम का सफल रोपण किया जा चुका है।
योजना अंतर्गत जशपुर जिले के घोलेंग वि. खंड-जशपुर, भुरसा कोना, वि. खण्ड-बगीचा एवं टिकलीपारा, वि. खण्ड-फरसाबहार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मेगा प्लांटेशन रखा गया था जिसमें अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी।
इस कार्यक्रम में सहायक संचालक उद्यान एवं विकास खण्ड के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसानों को मिल रही विशेष सुविधाएं और अनुदान
’ रोपण सामग्री :- ऑयल पाम के उच्च गुणवत्ता युक्त रोपण के लिये पौध के व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु 9×9  मी. की दूरी पर 143 पौधे प्रति हेक्टेयर रोपण एवं इम्पोर्टेड पौध सामग्री हेतु राशि रू. 29000/- प्रति हे. अनुदान दिये जाने का प्रावधान है।
आधुनिक सिंचाई और सुरक्षा- योजना के तहत ऑयल पाम रोपण करने वाले कृषकों को फसल की सुरक्षा के लिए फेंसिंग- 54485/- प्रति हे.
प्रति सफल बोर पर – 50000/- तथा बेहतर जल प्रबंधन हेतु ड्रिप सिंचाई की सुविधा पर 14130/- प्रति हे. अनुदान दिये जाने का प्रावधान है।
’ डीजल  इलेक्ट्रिक पम्प- 02 हे. अथवा उससे अधिक रोपित करने वाले ST/SC/Small/Marginal/Women  हितग्राहियों को 10000/- प्रति पम्प एवं अन्य हितग्राहियों को 8000/- प्रति पम्प अनुदान दिये जाने का प्रावधान है।
रखरखाव- पौधों के शुरुआती विकास और किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए ऑयल पॉम के रखरखाव हेतु प्रति हे. प्रथम वर्ष 5250/- इसी प्रकार क्रमशः द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष में 5250/- अनुदान खाद, दवा एवं उर्वरक गेप फिलिंग, सिंचाई कार्यों हेतु दिये जाने का प्रावधान है।
अंतर्वर्ती (इंटरक्रॉपिंग)ः- रोपित किये गये ऑयल पाम के बाग के बीच में अंतवर्तीय फसल लगाये जाने हेतु प्रति हे. प्रथम वर्ष 5250/- इसी प्रकार क्रमशः द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष में 5250/-
अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। जिससे किसान एक ही खेत से दोहरा लाभ कमा सकते हैं।
उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले के अधिक से अधिक किसानों को इस लाभकारी खेती से जोड़ा जा रहा है। जिले को प्राप्त भौतिक लक्ष्यों में से शेष लक्ष्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस महत्वाकांक्षी योजना का पूरा लाभ उठा सकें।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ