Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में दूरसंचार के क्षेत्र में भारत में आ रहे परिवर्तन को दर्शाया

नवाचार, समावेशिता, स्थिरता और विश्वास तकनीकी शासन के प्रति भारत के मार्गदर्शक सिद्धांतों के मूल में हैं: श्री जेएम सिंधिया
स्पेक्ट्रम प्रबंधन, बाजार की स्थिरता, दूरसंचार विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करना विनियमन के साथ नवाचार को संतुलित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है: श्री जेएम सिंधिया
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 25 में भागीदारी भारत की दूरसंचार क्रांति की वैश्विक स्थिति को रेखांकित करती है और तकनीकी शासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है
नई दिल्ली । स्पेन के बार्सिलोना में प्रतिष्ठित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में भाग लेने पहुंचे संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ शीर्ष स्तरीय बैठकों में भाग लिया, प्रमुख सत्रों को संबोधित किया तथा मोबाइल और दूरसंचार उद्योग के लिए दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक इस सम्मेलन में प्रमुख तकनीकी नवाचारों का जायजा लिया।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में उनकी इस यात्रा के दौरान दूरसंचार के क्षेत्र में भारत में आ रहे परिवर्तनों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में भारत में तीव्र गति से 5G को लागू करने, दुनिया में सबसे कम डेटा कीमत, स्वदेशी 4G/5G स्टैक और मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों के संबंध में उठाए गए कदमों को उजागर किया गया। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 25 में भागीदारी भारत की दूरसंचार क्रांति की वैश्विक स्थिति को रेखांकित करती है और तकनीकी शासन के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मंत्री महोदय ने इस कार्यक्रम में ‘वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रशासन: चुनौतियों का सामना’ और ‘नवाचार एवं विनियमन में संतुलन: दूरसंचार नीति पर वैश्विक परिप्रेक्ष्य’ विषयों पर प्रमुख सत्रों को संबोधित किया।
छविछवि
उन्होंने कहा कि “नवाचार, समावेशिता, स्थिरता और विश्वास तकनीकी शासन के प्रति भारत के मार्गदर्शक सिद्धांतों के मूल तत्व हैं”। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक की सेवा में आधार, भारतनेट की सफलता पर भी प्रकाश डाला।
मंत्री महोदय ने विनियमन के साथ नवाचार को संतुलित करने की दिशा में भारत के प्रयासों के चार चरणों के बारे में भी चर्चा की, जिनमें स्पेक्ट्रम प्रबंधन; बाजार में स्थिरता सुनिश्चित करना; विभिन्न प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए दूरसंचार विनियमन लागू करना; और उपभोक्ता संरक्षण के लिए साइबर सुरक्षा उपाय लाना शामिल हैं।
एमडब्ल्यूसी 2025 के दौरान, श्री सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का शुभारंभ किया और भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सहयोग से दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (टीईपीसी) द्वारा लगाए गए भारत पैवेलियन का उद्घाटन किया, जिसमें 38 भारतीय दूरसंचार उपकरण निर्माताओं ने भाग लिया है और अपने अत्याधुनिक उत्पादों, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का प्रदर्शन किया है।
मंत्री महोदय ने भारत पैविलियन के दौरे के दौरान वीवीडीएन की ओर से स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और निर्मित एआई आधारित वाई-फाई-7 का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मेटा और गूगल क्लाउड जैसे अन्य प्रदर्शकों के बूथों का भी दौरा किया और उनके विभिन्न तकनीकी समाधानों की झलक देखी।
इस यात्रा के एक भाग के रूप में, मंत्री महोदय ने क्वालकॉम, सिस्को, मावेनिर, एरिक्सन, नोकिया, एएमडी, एटीएंडटी, एयरटेल, बीएसएनएल, सीडॉट, टीईपीसी के सीईओ के साथ रात्रि भोज के दौरान उद्योग जगत के शीर्ष दिग्गजों के साथ बातचीत की, जिससे दूरसंचार में रणनीतिक साझेदारी और नवाचार को बढ़ावा मिला।
इस कार्यक्रम में जीएसएमए, एफसीसी, पोलैंड और स्वीडन के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी शामिल थीं। साथ ही 5G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अगली पीढ़ी की मोबाइल प्रौद्योगिकियों में अत्याधुनिक विकास की दिशा में काम करने वाली कंपनियों के बूथ का भी उन्होंने दौरा किया।
एमडब्ल्यूसी में मंत्री महोदय की भागीदारी डिजिटल बुनियादी ढांचे के उत्थान के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का लाभ उठाने की भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करती है। यह भागीदारी इस बात को भी दर्शाती है कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने, दूरसंचार क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और समावेशी तथा सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक नीतियों को आकार देने पर भारत रणनीतिक तौर पर कितना ध्यान दे रहा है। भारत का लक्ष्य सक्रिय संवाद और सहयोग के माध्यम से वैश्विक संपर्क और तकनीकी उन्नति के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 के बारे में
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 का विषय “कन्वर्ज. कनेक्ट. क्रिएट” है। इसका आयोजन बार्सिलोना में 3-6 मार्च को किया जा रहा है। इसमें 101,000 से अधिक प्रतिभागी, 2,700 से अधिक प्रदर्शक और 200 से अधिक देशों के दिग्गज 5G, AI, IoT और डिजिटल परिवर्तन में नवीनतम प्रदर्शन करने के लिए एक साथ शामिल हो रहे हैं। शीर्ष अधिकारियों और नीति निर्माताओं सहित 1,200 से अधिक वक्ता जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा कर रहे हैं उनमें शामिल हैं- 5G इनसाइड, AI+, कनेक्ट एक्स, एंटरप्राइज री-इनवेंटेड, गेम चेंजर्स और डिजिटल डीएनए हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 मोबाइल नवाचार, नेटवर्किंग और भविष्य की कनेक्टिविटी के लिए दुनिया का अग्रणी मंच है।

  • Related Posts

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे. इसके अलावा सदन में कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों…

    Read more

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    संसद में शुरू हुई NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक संसद परिसर में शुरू हो गई…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए