Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष बने खेमसिंह देवांगन अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति का निर्वाचन प्रक्रिया

नगरपालिक निगम, जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन

जगदलपुर 07 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 के अनुसार नगरपालिक निगम, जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन  07 मार्च शुक्रवार को समय 11बजे पूर्वान्ह जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में रखी की गई। जिसमें अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति का निर्वाचन कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए पार्षद खेमसिंह देवांगन (बीजेपी) और राजेश चैधरी (कांग्रेस) के मध्य मतदान की प्रक्रिया की गई। जिसमें  खेमसिंह देवांगन को 34 वोट मिले और राजेश चैधरी को 15 वोट मिले। अपील समिति के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए जिसमें चारों को निर्विरोध समिति का सदस्य बनाया गया इसमें पार्षद दिलीप दास, आशा साहु, गायत्री बघेल और अब्दुल रशीद को बनाया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष (स्पीकर), अपील समिति हेतु पद नाम निर्देशन पत्र जारी एवं प्राप्त करने का 11बजे से 11.30 बजे तक रखा गया था। इसके उपरांत नाम निर्देशन पत्रो की सुक्ष्म जांच (स्कूटनी), नाम निर्देशन वापसी एवं मतदान की घोषणा 11.31 बजे से 12 बजे तक,मतपेटी, मतपत्र की तैयारी एवं मतदान प्रकिया से अवगत कराने हेतु 12 बजे से 12.15 बजे तक रखा गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया 12.16 बजे से 12.45 बजे तक और मतगणना व परिणाम की घोषणा 12.50 बजे तक किया गया। सम्मिलन कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पाण्डेय, सभी वार्डों के पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, मास्टर ट्रेनर श्री जीवन शर्मा सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, बस्तर में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को श्राष्ट्रीय वन शहीद दिवसश् पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन,…

    Read more

    युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

      कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला   जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत