Ro no D15139/23

युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

 
कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला
 

जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई गति देने के उद्देश्य से युवोदय 2.0 अभियान की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत आयोजित विशेष कार्यशाला में जिला प्रशासन और युवा स्वयंसेवकों के बीच एक सार्थक और प्रेरणादायी संवाद देखने को मिला। कार्यक्रम में बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना और सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक ने युवाओं से सीधे रूबरू होकर उनके अनुभव, जमीनी चुनौतियां और भविष्य की आकांक्षाएं जानीं।

संवाद के दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने युवाओं से पूछा कि स्वयंसेवा उनके जीवन में क्या मायने रखती है। इसके जवाब में स्वयंसेवकों ने साझा किया कि समुदाय के साथ मिलकर काम करने से उनके आत्मविश्वास, संवाद कौशल और लोगों से जुड़ाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस पर कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, स्थानीय परिस्थितियों की गहरी समझ और समुदाय से आत्मीय जुड़ाव ही बस्तर के गांवों में सकारात्मक और टिकाऊ बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना और सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक ने भी अपने स्वयंसेवा के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को गहराई से समझें, उनके व्यावहारिक समाधान तलाशें और जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास कार्यों में योगदान दें। इस कार्यशाला की एक खास बात यह भी रही कि इसमें युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण कल्याण पर एक खुला विमर्श आयोजित हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी। यूनिसेफ के सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ श्री अभिषेक सिंह ने अभियान के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सितंबर 2020 में शुरू हुए युवोदय का स्वरूप अब और अधिक सशक्त हो गया है। युवोदय 2.0 में स्वयंसेवकों की भूमिका केवल जागरूकता अभियानों या गतिविधियों में भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे अपने गांव की वास्तविक समस्याओं की पहचान करने, ग्रामीणों से सतत संवाद साधने और स्थानीय स्तर पर ही टिकाऊ समाधान गढ़ने में सीधी भागीदारी निभाएंगे।

इस पूरी मुहिम में यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे जिला प्रशासन और स्वयंसेवकों के बीच समन्वय अधिक मजबूत बना रहे। युवाओं के असीम उत्साह, समुदाय की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन के निरंतर सहयोग के इस अनूठे समन्वय से बस्तर का विकास अब एक नई और सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत