Ro no D15139/23

भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज (17 मार्च, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, देश समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत के बड़ी भूमिका हासिल करने के साथ, नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और नौसेना आयुध सेवा के अधिकारी उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर कुशल रसद प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रपति ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे दुनिया भर में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में लगातार जानकारी हासिल करते रहें। उन्होंने अधिकारियों से सामग्रियों के प्रबंधन और सेवा वितरण प्रणाली को निर्बाध व प्रभावी बनाने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र और भारतीय नौसेना की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय नौसेना को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (6 अगस्त) को दावा किया कि भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की पहुंच (रिस्ट्रिक्ट) कर दी गई है. उन्होंने कहा कि Meta ने बिना कोई वजह…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई