Ro no D15139/23

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 26 मार्च तक होगा ऑनलाइन पंजीयन

जगदलपुर 18 मार्च 2025/ बस्तर जिले के निवासी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पोलीटेक्निक आदि में अध्ययनरत हैं और आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं  शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया 26 मार्च 2025 तक वेबसाइट http://postmatric&scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन कर सकते हैं। विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति लॉक करने हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए 26 मार्च 2025 तक, ड्राफ्ट प्रस्ताव लॉक करने हेतु 28 मार्च 2025 तक और स्वीकृति आदेश लॉक करने की कार्यवाही 30 मार्च 2025 तक किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और ड्राफ्ट प्रस्ताव एवं स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है. तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की आय सीमा ढाई लाख रुपए प्रतिवर्ष, अन्य पछिड़ा वर्ग हेतु आय-सीमा एक लाख रुपए प्रतिवर्ष। निर्धारित है। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र एवं छत्तीसगढ़ के मूल निवास प्रमाण पत्र सलंग्न करना आवश्यक है। सम्बन्धित विद्यार्थी के अध्ययनरत पाठ्यक्रम के विगत का परीक्षा परिणाम एवं संस्था द्वारा जारी बोनाफाईड प्रमाण पत्र जरूरी है। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतएव सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की सही प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। वर्ष 2024-25 से संस्थाओं का जिओ टैगिंग किया जाना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जिओ टैगिंग नहीं किया जावेगा, उक्त संस्था के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय नहीं की जाएगी। वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से वन टाईम रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देर्शों का अवलोकन किया जा सकता है।
  • Related Posts

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी

    रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ बस्तर अंचल में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश और ओडिशा के खातीगुड़ा व मुरान बांधों से छोड़े गए पानी के चलते उत्पन्न…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी