Ro no D15139/23

नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को सौंपी गई घरों की चाबी

भूमिहीन परिवारों को मिला स्थायी आवास और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, बिहार |

बिहार के भागलपुर के पीरपैंती में नवरात्र के पहले दिन संथाल और पहाड़िया जनजाति के 68 परिवारों के लिए खुशियों की नई शुरुआत हुई। वर्षों से भूमिहीन और गुमनाम जिंदगी जीने को विवश इन आदिवासी परिवारों को अब अपना घर मिला है।

अदाणी पावर प्लांट की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपे गए। इस अवसर पर सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों ने अपने नए घरों में प्रवेश किया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मुरारी पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश रंजन, अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थें।

सभी 68 परिवारों ने अपने नवनिर्मित घरों का अवलोकन किया और गृह प्रवेश किया।

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आवास

पीरपैंती पावर प्लांट परिसर में लंबे समय से रह रहे भूमिहीन संथाल और पहाड़िया समुदाय के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध कराई गई थी। इन परिवारों को सुरक्षित आवास और बेहतर जीवन परिस्थितियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन आगे आया। अदाणी पावर प्लांट के सीएसआर मद से इन परिवारों के लिए घरों का निर्माण कराया गया। इस पहल से आदिवासी परिवारौं को आवास के साथ सुरक्षा और स्थायित्व का आधार भी मिला है।

महिलाओं के चेहरे पर दिखी खुशी

अपने नए घरों की चाबियां हाथों में लेकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। जिन परिवारों ने लंबे समय तक स्थायी आवास के अभाव में जीवन बिताया, उनके लिए यह अवसर नई उम्मीद लेकर आया। नवरात्र के शुभारंभ पर आयोजित इस कार्यक्रम ने उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत की।

अदाणी फाउंडेशन की इस पहल के माध्यम से 68 परिवारों का अपने घर का सपना साकार हुआ है। सामूहिक गृह प्रवेश के साथ इन परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और नई आशाओं का संचार हुआ।

  • Related Posts

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

      रायपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी…

    Read more

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    जून 2023 में बालासोर ट्रेन हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, लेकिन रेलवे मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ. अप्रैल 2026 में पहलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी