
पुलिसकर्मी जब प्रियंका गांधी को प्रदर्शन के दौरान वहां से हटाने की कोशिश कर रहे थे, तब वह सड़क पर लेट गईं. कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर पुलिस वाहन तक ले जाने की कोशिश की. इसी दौरान सामने आए वीडियो में प्रियंका गांधी एक महिला कांस्टेबल की ओर हाथ बढ़ाती और उसे कोहनी मारती हुई दिखाई देती हैं.
हालांकि, इस घटना को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि कोहनी जानबूझकर मारी गई या पुलिस के साथ हो रही धक्का-मुक्की के दौरान ऐसा हुआ.
प्रदर्शन के दौरान का वीडियो जिसमें कथित रूप से कोहनी मारती दिखी प्रियंका गांधी
दूसरी ओर, प्रियंका गांधी ने पुलिस पर उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जमीन पर गिराया और उनके शरीर पर खरोंचें आईं.
क्यों हो रहा प्रदर्शन?
प्रदर्शनकारी नेता चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगा रहे थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया गया.






