Ro no D15139/23

गोली सोडा को फिर से लांच करना भारत के घरेलू पेय पदार्थों को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है नई

गोली सोडा को फिर से लांच करना भारत के घरेलू पेय पदार्थों को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है
नई दिल्ली । भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने पारंपरिक भारतीय गोली सोडा के वैश्विक पुनरुत्थान की घोषणा की है, जिसे गोली पॉप सोडा के रूप में पुनः लांच किया गया है। यह मशहूर पेय, जो कभी घर-घर में प्रचलित था, अपने नए रूप और रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय विस्तार के कारण वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय वापसी कर रहा है।
इस उत्पाद ने पहले ही वैश्विक बाजारों में मजबूत पैठ बना ली है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप तथा खाड़ी देशों में उतारी गई खेप का सफल परीक्षण शामिल हैं। फेयर एक्सपोर्ट्स इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी ने खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी खुदरा श्रृंखलाओं में से एक, लुलु हाइपरमार्केट को नियमित डिलीवरी सुनिश्चित की है। लुलु आउटलेट्स में हजारों बोतलें स्टॉक की गई हैं, जिन्हें लोगों की जबर्दस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
ब्रिटेन में, गोली पॉप सोडा तेजी से एक सांस्कृतिक घटना के रूप में विकसित हुआ है। यह उन उपभोक्ताओं को आकर्षित करता है जो पारंपरिक भारतीय स्वादों के मिश्रण को नए रूप में अपनाते हैं। यह विकास वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध पेय विरासत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए, एपीडा ने 4 फरवरी 2025 को एबीएनएन द्वारा आयोजित लांच कार्यक्रम का समर्थन किया, जो गोली पॉप सोडा के आधिकारिक वैश्विक लॉन्च को चिह्नित करता है। इस कार्यक्रम ने प्रामाणिक, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय पेय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
बहुराष्ट्रीय पेय कंपनियों के प्रभुत्व के कारण लगभग लुप्त हो चुके गोली सोडा को फिर से बाजार में उतारना, प्रामाणिक, घरेलू खाद्य और पेय उत्पादों को बढ़ावा देने और निर्यात करने के भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आधुनिक पैकेजिंग के साथ पुरानी यादों को मिलाकर, गोली पॉप सोडा ने दुनिया भर के समकालीन उपभोक्ताओं के लिए इस प्रिय पेय को सफलतापूर्वक फिर से पेश किया है।
गोली पॉप सोडा को सबसे अलग बनाने वाली बात है इसकी नई पैकेजिंग, जिसमें एक अनोखा पॉप ओपनर है। एक बेहतर बाजार नीति ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों को आकर्षित किया है, जिससे यह पेय एक बेहतर उत्पाद के रूप में स्थापित हुआ है।
इसके अतिरिक्त, एपीडा ने 17-19 मार्च 2025 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं पेय कार्यक्रम (आईएफई) लंदन 2025 में गोली पॉप सोडा को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम ने भारतीय उद्यमियों और निर्यातकों को अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने, नए व्यापार सहयोगी तलाशने और भारत के विविध कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान किया।
गोली पॉप सोडा सिर्फ़ एक पेय नहीं है- यह भारत की समृद्ध पाक विरासत और जीवंत पेय उद्योग का प्रमाण है। वैश्विक बाज़ारों में इस उत्पाद की बढ़ती सफलता यह साबित करती है कि घरेलू भारतीय स्वाद अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, भारतीय निर्यात के लिए नए रास्ते खोल सकते हैं और वैश्विक खाद्य और पेय क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को और मज़बूत कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    पेरिस, फ्रांस, 01 Oct 2026 – “एफिल टावर पर हमारे प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से सम्बन्धित आधिकारिक जाँच के निष्कर्ष सामने आने के बाद, बी.ए.पी.एस. सबसे पहले इस मुलाकात से जुड़ी…

    Read more

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    साल 1998 में भारत के अंदर कार खरीदने का मतलब ज्यादातर लोगों के लिए Maruti था. तभी एक दक्षिण कोरियाई कंपनी ने छोटी-सी कार के साथ भारतीय बाजार में दस्तक…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी