Ro no D15139/23

विश्व क्षय दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य को किया गया सम्मानित

*छत्तीसगढ़ राज्य को टीबी मुक्त पंचायत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित*

*स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई*

25 मार्च 2025/

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन , नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें भारत के सभी राज्यों से स्वास्थ्य सचिव , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक , राज्य क्षय अधिकारी , विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी , राज्य सलाहकार व विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार सम्मिलित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने की ।

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत शासन द्वारा वर्ष 2023 में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की पहल की गई थी । जिसके तहत निर्धारित सूचकांको के आधार पर ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन कर उन्हें टीबी मुक्त घोषित किया जा रहा है । उक्त अभियान के प्रारम्भ वर्ष में छत्तीसगढ़ के 2260 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित हुए थे । जबकि वर्ष 2024 में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 4102 हो गयी । जिस हेतु 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले बड़े राज्यों में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सर्वाधिक अनुपात प्राप्त करने वाली श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

उक्त पुरस्कार श्री नड्डा जी के कर कमलों से छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री विजय दयाराम के ने प्राप्त किया ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा जी ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है ।

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 07 दिसम्बर 2024 से पूरे प्रदेश में “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा की गई थी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जी द्वारा उद्योगों , कॉरपरेट , गैर शासकीय संगठनों व आमजनों से टीबी मरीजों के सहयोग हेतु उनकी सहभागिता हेतु आगे आने की अपील की थी। अपील पश्चात निक्षय मित्रों की संख्या बढ़कर 13422 हो गयी । इन निक्षय मित्रों के द्वारा अब तक 26039 टीबी मरीजो को पोषण आहार प्रदाय कर अतिरिक्त सहायता प्रदान किया जा रहा है।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य को भारत शासन द्वारा उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सभी कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने 100 दिवसीय अभियान अंतर्गत खोजे गए सभी शंकाप्रद मरीजों को सूचीबद्ध करते हुए उपलब्ध संसाधनों के आधार पर एक्स-रे व नाट जांच शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा है । जांच में पाए गए टीबी मरीजों का पंजीयन कर उनका उपचार प्रारम्भ कर उन्हें निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाये जाने के साथ उन्हें निक्षय मित्र द्वारा अतिरिक्त सहायता प्रदाय किये जाने हेतु भी कहा है ।

  • Related Posts

    जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता, आंगनवाड़ी केन्द्रों को दिए खिलौने और बच्चों का किया उत्साहवर्धन

      रायपुर, 01 अक्टूबर 2026। आंगन मिलन सम्मेलन के अंतर्गत रायपुर जिले के 206 आंगनवाड़ी केन्द्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं…

    Read more

    माताओं को बच्चे के जन्म पर 5 पौधों की भेंट, मातृत्व के साथ हरियाली का संकल्प

      रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को साकार करते हुए रायपुर जिला प्रशासन की ‘प्रोजेक्ट ग्रीन पालना’ पहल मातृत्व की खुशी…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग