Ro no D15139/23

कलेक्टर व्यास ने निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
नगरीय क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की भी समीक्षा की

जशपुरनगर 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विगत दिवस मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रगतिशील कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, गृह निर्माण मंडल, जल संसाधन विभाग, सीजीएमएससी, एमएमजीएसवाई, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं नगरीय निकाय के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने इन सभी विभागों को मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास हेतु घोषित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए भूमि चिन्हांकन अभी तक नहीं हो पाया है, उनके लिए चिन्हांकन प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर आवश्यक प्राक्कलन प्रस्तुत करें। साथ ही 2025-26 के बजट में शामिल कार्यों को गूगल शीट में अपडेट करने के निर्देश भी दिए।

वार्ड डेवलपमेंट प्लान के तहत समस्त वार्डों में होंगे विकास कार्य

कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में मौजूद नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों से कहा कि नगरीय निकायों में वार्ड डेवलपमेंट प्लान के तहत समस्त वार्डों में समग्र विकास कार्य करने के साथ ही जरूरी जनसुविधाएं उपलब्ध कराया जाना है। इसके तहत सभी गलियों में नाली निर्माण के साथ ही उस पर ढक्कन लगाया जाएगा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, पक्की सड़क, हर घर में नल कनेक्शन, विद्युतीकरण सहित अन्य विकास कार्य कराएं जाएंगे। उन्होंने इसकी विस्तृत रूपरेखा बनाने और इसके क्रियान्वयन करने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा कलेक्टर ने संपत्तिकर, जलकर का बकाया राशि वसूलने के निर्देश सीएमओ को दिए। समय पर कर नहीं पटाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित भी किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, राशन कार्ड नवीनीकरण सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की और कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख का दो दिवसीय जशपुर प्रवास

    वनांचल विज्ञान केन्द्र के निर्माण सहित वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न जशपुरनगर 16 सितम्बर 2026/ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के…

    Read more

    कांसाबेल में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर को

    ’सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में प्रातः 11 बजे लगेगा शिविर जशपुरनगर 16 सितम्बर 2026/’ समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला