
जशपुरनगर 16 सितम्बर 2026/’ समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में प्रातः 11.00 बजे से आयोजन किया जा रहा है।
जनपद पंचायत कांसाबेल अन्तर्गत समस्त दिव्यांगजनो का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जावेगा। उक्त शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल (जिसमें ओटीपी आता हो), फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
दिव्यांगजनो से अपील की जाती है कि यदि आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर लिंक नहीं है तो मोबाईल नंबर अपडेट करने की आवश्यकता है तो पूर्व से ही आधार केन्द्र में मोबाईल नंबर अपडेट करवा लेवें। जिससे दिव्यांगजनो को यूडीआईडी शिविर में प्रमाण पत्र बनाने में सुविधा होगी।
जिले के दिव्यांगजन जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है माह के प्रत्येक मंगलवार को जिला अस्पताल जशपुर के रूम नं. 11 में उपस्थित होकर दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड बना सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 7000968047 पर संपर्क कर सकते है।









