Ro no D15139/23

जिले में पोषण पखवाड़े की हुई शुरुआत पोषण के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक

जशपुरनगर 08 अप्रैल 2025/  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से आज से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। जिले में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत पोषण शपथ के साथ की गई।

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के निर्देशानुसार किया जाएगा। इनमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरियों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण परामर्श, स्वास्थ्य जांच और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नगरपालिका जशपुर के वार्ड नंबर 06 के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद कमला कुमारी ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के सही पोषण एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं आपको उनका लाभ लेना चाहिए। महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार समुचित पोषण द्वारा एनीमिया एवं कुपोषण को रोकने के लिए कार्य किया जाता है। आप सभी को इसमें जुड़कर आपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करना चाहिए। परियोजना अधिकारी योगेश भगत ने लोगों को पोषक आहार एवं पूरक आहार की आवश्यकता पर जोर देते हुए बच्चों सहित शिशुवती एवं गर्भवती माताओं के भी सही पोषण की जानकारी दी। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर रुक्मणी कश्यप, जयमानती निराला, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय…

    Read more

    ’ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत,

    43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान’ जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल